फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी के बगल में लूटा गया 10 लाख का आभूषण, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

Mon, 24 Sep 2018 12:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
loot jewellers
पंजाब नेशनल बैंक में हुए डबल मर्डर का अभी खुलासा भी नहीं हुआ था कि बदमाशों ने ज्वेलरी दुकान में धावा बोल गन प्वाइंट पर 10 लाख रुपये की ज्वेलरी लूट ली। रविवार को सरेशाम भंगेल में पुलिस चौकी के पास वारदात हुई। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामले की सूचना मिलते ही एसएसपी समेत तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पीड़ित दुकानदार ने कोतवाली फेज टू पुलिस को इसकी तहरीर सौंपी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
loot jewellers
कारोबारी संजय की भंगेल मुख्य मार्ग पर पंजाब नेशनल बैंक के सामने संजय ज्वेलर्स नाम से आभूषण की दुकान है। संजय खुद दुकान पर बैठते हैं। रविवार शाम करीब 5 बजे वह दुकान में थे। तभी टोपी पहना हुआ एक युवक आया। उसने सोने की महंगी अंगूठी व चेन दिखाने को कहा। फिर युवक ने पचास हजार रुपये की गड्डी दिखाते हुए कहा कि पेमेंट कैश में लेते हो या कार्ड से। संजय ने चार पांच अंगूठी व चेन निकालते हुए कहा कि दोनों तरह से पेमेंट लेते हैं। इस दौरान बदमाश ने तमंचा निकालकर संजय को गन प्वाइंट पर ले लिया और सोने की अंगुठियां और चेन लूट ली। ज्वेलरी लूटने के बाद वह बाहर निकला और अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर भाग गया। 
विज्ञापन

3 of 5
loot jewellers
संजय ने पीछा करने का प्रयास किया लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला। उसने तुरंत ही 100 नंबर पर फोन लगाया लेकिन नंबर नहीं लगा। फिर पड़ोस की पुलिस चौकी पर पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच की। संजय ने बताया कि बदमाश करीब दस लाख रुपये की ज्वेलरी लूट कर ले गए हैं। पूरी वारदात दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

4 of 5
loot jewellers
फेज टू में बढ़ी लूट की वारदात 
कोतवाली फेज टू क्षेत्र में लूट की वारदात बढ़ गई हैं। हाल के दिनों में महिलाओं से कई चेन लूट व पर्स लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। पिछले एक सप्ताह में सेक्टर-82 में ही चार महिलाओं को बाइक सवार बदमाशों ने निशाना बनाया है। इन मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की है। इससे बदमाशों का मनोबल और भी बढ़ गया है। भंगेल मुख्य मार्ग शहर का काफी भीड़ भाड़ वाला इलाका है। शाम के वक्त और भी जाम की स्थिति रहती है। इसके बाद भी पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर सरेशाम लूट की वारदात ने पुलिस गश्त पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। जबकि भंगेल में पीसीआर की तैनाती 24 घंटे रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
loot jewellers
एसएसपी ने किया मौका मुआयना
ज्वेलरी दुकान में हुई लूट की घटना के बाद एसएसपी डा. अजयपाल शर्मा भंगेल पहुंचे। वहां मौके पर पहुंचकर दुकानदार व अन्य लोगों से पूछताछ की। इस दौरान एसएसपी ने कहा कि पुलिस टीम दुकान के अंदर व बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। उन्होंने एसएचओ से लूट जैसी घटनाओं के खुलासे में तेजी लाने व गश्त बढ़ाने के निर्देश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें