फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूट गया वादा: 'चिंता मत करो, तीन-चार दिन में हो जाऊंगा ठीक' आखिरी इंटरव्यू में मिल्खा सिंह ने यूं बंधाया था ढांढस

Sat, 19 Jun 2021 11:51 AM IST
पूजा त्रिपाठी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मिल्खा सिंह - फोटो : social media
छह दिन पहले जब मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर का कोरोना से निधन हुआ था तब किसने ये सोचा था कि कुछ दिन बाद ही ये दुखद खबर आएगी कि देश के फ्लाइंग सिख भी इस दुनिया में नहीं रहे। वो भी तब जब उनके कोरोना संक्रमण का स्तर भी बहुत ज्यादा नहीं था और बीमारी के दौरान ही दिए गए अपने आखिरी इंटरव्यू में उन्होंने वादा किया था वह तीन-चार दिन में ठीक होकर वापस आ जाएंगे।कोरोना संक्रमण का पता चलने के बाद समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में महान फर्राटा धावक मिल्खा सिंह ने कहा था कि वह जल्दी ठीक हो जाएंगे और उन्हें यकीन था कि अपनी स्वस्थ जीवन शैली और नियमित व्यायाम के दम पर वह वायरस को हरा देंगे। 91 वर्ष के मिल्खा का एक महीने तक कोरोना संक्रमण से जूझने के बाद चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर अस्पताल में निधन हो गया। आगे पढ़ें उन्होंने अपनी आखिरी बातचीत में और क्या-क्या कहा था....
विज्ञापन

2 of 5
मिल्खा सिंह - फोटो : social media
सोशल मीडिया पर उनके कोरोना पॉजिटिव होने की खबरें आने के बाद पीटीआई ने जब उनसे संपर्क किया तो उन्होंने जवाब दिया था, 'हां बच्चा! मैं 19 मई को कोरोना पॉजिटिव हो गया हूं। लेकिन मैं ठीक हूं।कोई दिक्कत नहीं है। कोई बलगम या बुखार भी नहीं है। यह चला जाएगा। डॉक्टर ने कहा है कि मैं तीन चार दिन में ठीक हो जाऊंगा।'
विज्ञापन

3 of 5
मिल्खा सिंह: फ्लाइंग सिख को देखने के लिए उमड़े लोग (15 फरवरी 2016 की तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
इसके कुछ दिन बाद एहतियात के तौर पर उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी पत्नी और भारतीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल कौर भी कोरोना संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती हुईं और छह दिन पहले ही उनका निधन हुआ था। परिवार के अनुरोध पर मिल्खा को अस्पताल से छुट्टी मिल गई लेकिन तीन जून को फिर पीजीआईएमईआर में भर्ती कराना पड़ा।

4 of 5
मिल्खा सिंह - फोटो : social media
मिल्खा ने 20 मई को हुई बातचीत में कहा था ,‘हमारे रसोइए को बुखार था लेकिन उसने बताया तो हमने उसे उसके गांव भेज दिया। उसके बाद हम सभी ने कोरोना जांच कराई। मैं हैरान हूं कि मुझे संक्रमण कैसे हो गया।’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम नरेंद्र मोदी और मिल्खा सिंह - फोटो : twitter
उन्होंने कहा था ,‘मैं तो घर के भीतर ही रह रहा था। सिर्फ सुबह जॉगिंग और कसरत के लिए निकलता था। मैंने कल भी जॉगिंग की। चिंता मत करो , मैं ठीक हो जाऊंगा।’ उस वक्त उनकी पत्नी ने कहा था, ‘जिंदगी में पहली बार उन्होंने कमजोरी और शरीर में दर्द की शिकायत की।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें