औद्योगिक नगरी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से जोड़ने वाली मेट्रो का सफर आज से कुछ और महंगा होगा। मंगलवार से लागू हो रहे नए स्लैब के मुताबिक अब यात्रियों को अधिकतम दूरी के लिए 50 की जगह 60 रुपये चुकाने होंगे। नया स्लैब लागू होने से फरीदाबाद कॉरीडोर के पहले स्टेशन एस्कॉर्ट्स मुजेसर से बदरपुर बॉर्डर स्टेशन तक का किराया 40 रुपये हो जाएगा। यह किराया रोडवेज की एसी बस के सफर से भी महंगा होगा।
विज्ञापन
2 of 6
इस्कॉर्टस मुजेसर
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने मई 2017 में दो बार में मेट्रो का किराया बढ़ाने का निर्णय लिया था। पहले चरण का किराया 10 मई से लागू किया गया था, दूसरा चरण 10 अक्तूबर 2017 से लागू हो रहा है। दूसरे चरण के इस स्लैब के अनुसार मेट्रो का कम से कम किराया 10 रुपये ही रहेगा, लेकिन अधिकतम किराया 60 रुपये हो जाएगा।
विज्ञापन
3 of 6
demo pic
इस स्लैब के अनुसार 2 किलोमीटर तक सफर करने के लिए 10 रुपये किराया देना होगा। इसी तरह 2 से 5 किलोमीटर तक 20 रुपये, 5 से 12 किलोमीटर तक 30 रुपये, 12 से 21 किलोमीटर तक 40 रुपये, 21 से 32 किलोमीटर तक 50 रुपये और 32 किलोमीटर से अधिक सफर करने के लिए 60 रुपये किराया देना होगा।
4 of 6
metro
इस स्लैब लागू होने के बाद फरीदाबाद के अंतिम मेट्रो स्टेशन एस्कोर्ट्स मुजेसर से बदरपुर बॉर्डर तक जाने के लिए लोगों को 40 रुपये किराया देना होगा। अभी तक इस दूरी के लिए 30 रुपये किराया देना होता है। अगर ऑटो से इस दूरी का सफर किया जाए तो 15 से 20 रुपये तक किराया लगता है। वहीं रोडवेज की एसी बसों में इस दूसरी के लिए केवल 30 रुपये किराया लिया जाता है। नॉन एसी बसों में इस दूरी के लिए 15 रुपये किराया देना होता है। इस हिसाब से देखा जाए तो मेट्रो का सफर रोडवेज की एसी बसों से भी महंगा हो जाएगा।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : सुदर्शन झा
नए स्लैब के लागू होने से एस्कोटर्स मुजेसर से सफर शुरू करने के बाद अलग-अलग स्टेशनों के लिए देना होगा इतना किराया -
अवकाश के दिन कम रहेगा किराया
डीएमआरसी ने मेट्रो यात्रियों के लिए रविवार और राष्ट्रीय अवकाश के दिन यात्रा करने में किराए पर छूट देने का प्रावधान किया है। इन अवकाश में लोगों को पहले 5 किलोमीटर तक 10 रुपये, 5 से 12 किलोमीटर तक 20 रुपये, 12 से 21 किलोमीटर तक 30 रुपये, 21 से 31 किलोमीटर तक 40 रुपये और 32 किलोमीटर के ऊपर तक सफर करने के लिए 50 रुपये किराया देना होगा।