बारिश के पानी से भरी सड़कें
- फोटो : amar ujala
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार तक अगस्त के 12 दिनों में दिल्ली में इस मानूसन की 72 फीसदी कम बारिश हुई थी। देर रात से शुरू हुई तेज बारिश ने इस आंकड़े को सुधारा है। बाजवूद इसके दिल्ली में अगस्त के पहले 13 दिनों में 14 फीसदी कम बारिश हुई है। मौसम विभग के वैज्ञानिकों का मानना है कि आने वाले वक्त में जिस तरह का पूर्वानुमान है, उससे दिल्ली का मानसून बजट घाटे का नहीं होगा।