फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather: उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों को कल मिल सकती है राहत, दो दिन बारिश के आसार

Sun, 28 Aug 2022 08:40 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली में गर्मी का सितम जारी - फोटो : अमर उजाला
राजधानी में उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों को सोमवार को राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को मौसम के करवट लेने के साथ बुधवार तक हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा।  इससे अधिकतम व न्यूनतम तामपान में मामूली गिरावट के आसार हैं।


 
विज्ञापन

2 of 5
गर्मी से परेशान महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य से दो अधिक 35.2 व न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर सूरज और बादलों के बीच लुकाछीपी का खेल चला। इस बीच उमस भरी गर्मी का सितम जारी रहा। हवा में नमी का स्तर 53 से 84 फीसदी दर्ज किया गया। 
विज्ञापन

3 of 5
दिल्ली में बारिश की संभावना - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को बादल छाए रहेंगे व तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की संभावना है। इसके अगले दिन भी कमोबेश यही स्थिति रहेगी। ऐसे में हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है। वहीं, बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ कुछ जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है।

4 of 5
दिल्ली में गर्मी से परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की असक्रियता की वजह से अगस्त में वर्षा कम रिकॉर्ड हुई है। महीना का अंत करीब आ गया है और अभी तक करीब 80 फीसदी की कम बारिश हुई है। आमतौर पर अगस्त में 247 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जाती है। वहीं, अभी तक करीब 40 मिमी बारिश दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गर्मी के बीच जाती युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
अधिकतम तापमान- 34 डिग्री सेल्सियस 
न्यूनतम तापमान- 26 डिग्री सेल्सियस
-सूर्यास्त का समय: 6:46 बजे
-सूर्योदय का समय: 5:58 बजे
-दिनभर बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना। गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है। हवा में नमी का स्तर अधिक रहेगा व हवा की रफ्तार मध्यम रहेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें