नोएडा में भ्रष्टाचार की नींव पर खड़ा सुपरटेक ट्विन टॉवर जमींदोज हो चुका है। इस इमारत को गिराने के लिए करीब 3700 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था। जैसे ही दोपहर के 2ः30 बजे, एक तेज धमाके के साथ पूरी इमारत ढह गई। 32 मंजिला इमारत को गिरने में महज आठ सेकंड का वक्त लगा। इसके बाद कई किलोमीटर तक धूल का गुबार फैल गया।
विज्ञापन
2 of 20
Twin Towers demolished
- फोटो : अमर उजाला
ट्विन टावरों के जमींदोज होने का बाद चारों तरफ धूल का गुबार फैल गया।
विज्ञापन
3 of 20
Twin Towers demolished
- फोटो : अमर उजाला
धूल का गुबार अनुमान से भी ज्यादा है, यह एक्सप्रेस वे तक फैल गया है।
4 of 20
Twin Towers demolished
- फोटो : अमर उजाला
धूल को कम करने के लिए लगातार पानी का छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 20
Twin Towers demolished
- फोटो : अमर उजाला
धुंध छंटने के बाद विशेषज्ञों की टीम नुकसान का आंकलन करेगी।
विज्ञापन
6 of 20
Twin Towers demolished
- फोटो : अमर उजाला
नोएडा-ग्रेटर नोएडा हाईवे 2:42 पर आम लोगों के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन
7 of 20
Twin Towers demolished
- फोटो : अमर उजाला
पानी का छिड़काव किया जा रहा है। एक्सप्रेस वे तक धुएं का गुबार पहुंच गया है।
8 of 20
Twin Towers demolished
- फोटो : अमर उजाला
200 करोड़ से ज्यादा की लागत में बने इन टावर्स को गिराने में करीब 20 करोड़ का खर्च आया है।
9 of 20
Twin Towers demolished
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में एक सवाल हर किसी के मन में कौंध रहा है कि आखिर इसे बनाने वाला शख्स कौन है?
10 of 20
Twin Towers demolished
- फोटो : अमर उजाला
इन ट्विन टावर्स का मालिक कौन है और कैसे उसने इतनी बड़ी इमारत खड़ी कर दी?
11 of 20
Twin Towers demolished
- फोटो : अमर उजाला
ये ट्विन टावर सुपरटेक कंपनी ने बनाया था। सुपरटेक कंपनी के मालिक का नाम आरके अरोड़ा है।
12 of 20
Twin Towers demolished
- फोटो : अमर उजाला
आरके अरोड़ा ने 34 कंपनियां खड़ी की हैं। ये कंपनियां सिविल एविएशन, कंसलटेंसी, ब्रोकिंग, प्रिंटिंग, फिल्म्स, हाउसिंग फाइनेंस, कंस्ट्रक्शन तक के काम करती हैं।
13 of 20
Twin Towers demolished
- फोटो : अमर उजाला
यही नहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आरके अरोड़ा ने तो कब्रगाह बनाने तक की कंपनी भी खोली है।
14 of 20
Twin Towers demolished
- फोटो : अमर उजाला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरके अरोड़ा ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर सात दिसंबर 1995 को इस कंपनी की शुरुआत की थी।
15 of 20
Twin Towers demolished
- फोटो : अमर उजाला
कंपनी ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र, मेरठ, दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के करीब 12 शहरों में रियल स्टेट के प्रोजेक्ट लॉन्च किए।
16 of 20
Twin Towers demolished
- फोटो : अमर उजाला
देखते ही देखते अरोड़ा ने रियल स्टेट में अपना नाम बना लिया।
17 of 20
Twin Towers demolished
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद अरोड़ा ने एक के बाद एक 34 कंपनियां खोलीं। ये सभी अलग-अलग कामों के लिए थीं।
18 of 20
Twin Towers demolished
- फोटो : अमर उजाला
सुपरटेक लिमिटेड शुरू करने के चार साल बाद 1999 में उनकी पत्नी संगीता अरोड़ा ने सुपरटेक बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनी खोली थी।
19 of 20
Twin Towers demolished
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा आरके अरोड़ा ने अपने बेटे मोहित अरोड़ा के साथ मिलकर पॉवर जेनरेशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिलिंग सेक्टर में भी काम शुरू किया।