देश की राजधानी दिल्ली के महरौली के वार्ड नंबर-2 स्थित मकान की चौथी मंजिल पर अचानक शोर-शराबे की आवाज सुनकर पड़ोसी ऊपर भागे। तीसरी मंजिल पर रहने वाला युवक पीयूष वहां पहुंचा। उपेंद्र की सास जोर-जोर से शोर मचाकर बता रही थी कि उसका दामाद और बेटी दरवाजा नहीं खोल रहे हैं, उसे कुछ डर लग रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
जानकारी देता दुकानदार
- फोटो : अमर उजाला
पीयूष को कुछ संदिग्ध लगा तो वह नीचे पहुंचा और उसने इसी बिल्डिंग में दुकान चलाने वाले दीपक अग्रवाल नामक युवक को सूचना दी। फौरन दोनों ने 7.10 बजे पुलिस को सूचना दी कि घर में किसी ने सुसाइड कर लिया है। इसके बाद दोनों ऊपर पहुंचे तो उन्होंने कमरे के दरवाजे को जोर से धक्का दिया।
विज्ञापन
3 of 5
शव ले जाती एंबुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
थोड़ा सा जोर लगाते ही कमरे का दरवाजा खुल गया। बैड पर उपेंद्र सिर पर हाथ रखकर बैठा हुआ था। कमरे में चोरों ओर खून ही खून बिखरा हुआ था। फौरन दीपक ने पीयूष के मोबाइल से पुलिस को सूचना दी और बताया कि सुसाइड नही यहां पर हत्या हो गई है।
4 of 5
मौके पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
10 मिनट के भीतर पीसीआर की गाड़ी वहां पहुंच गई। बाकी पड़ोसियों ने कमरे का मंजर देखा तो उनका कलेजा भी बाहर आने को हो गया। पुलिस ने मौके से आरोपी उपेंद्र को हिरासत में लिया। इस बीच वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
दीपक ने बताया कि पूरी बिल्डिंग को चौधरी सुरेश कुमार अपार्टमेंट के नाम से जाना जाता है। उपेंद्र चौथी फ्लोर पर रहता है। हर फ्लोर पर दो फ्लैट है। उपेंद्र का पीछे वाला फ्लैट है। उसके सामने वाले पड़ोसी फिलहाल मकान में ताला लगाकर अपने गांव गए हैं। बिल्डिंग में ज्यादातर किराएदार रहते हैं। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जब कमरे का हाल देखा तो उनके होश उड़ गए। कमरे की दीवारों तक पर खून के छींटे मौजूद थे।