फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महरौलीः पत्नी और तीन बच्चों का कमरे में एक साथ काट दिया गला, साजिश ऐसी रची कि बाहर पता ही न चला

Sun, 23 Jun 2019 07:16 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
देश की राजधानी के महरौली में शिक्षक ने पत्नी और तीन बच्चों का कत्ल करने से पहले ऐसी खतरनाक साजिश रची कि बाहर किसी को पता ही न चला कि घर में एक साथ चार कत्ल हो गए। पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की साजिश उपेंद्र ने पहले ही रच ली थी। चाकू और पत्थर काटने वाली मशीन से गला काटने के बाद आरोपी रातभर शवों के पास बैठा रहा। आखिर कातिल ने ऐसा उसने क्या किया कि बाहर आवाज तक न गई।
विज्ञापन

2 of 5
शव ले जाती एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने वारदात को अंजाम देने से एक दिन पहले पत्थर काटने वाली मशीन खरीदी और नींद की गोलियों का भी इंतजाम किया। उपेंद्र शुक्रवार रात को ऊपर के कमरे में पत्नी अर्चना (35), बेटी रानिया (8), बेटा रौनक (5) और 40 दिन की बेटी रानी के साथ सोने गया था। सभी को नींद की गोलियां डालकर दूध पिलाया और गहरी नींद में सोते ही चारों का गला रेत दिया। घटना का खुलासा होने पर आरोपी उपेंद्र कुमार शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया।

 
विज्ञापन

3 of 5
मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उपेंद्र के चेहरे पर कोई शिकन नहीं है। वारदात को अंजाम देने के बाद रात भर वह फुल स्पीड में एसी चलाकर शवों के पास बैठा रहा। सास ललिता देवी और भतीजी अनमोल दूसरे कमरे में सो रही थी। सुबह सास बेटी-दामाद को जगाने गई तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाया। सुबह जब पड़ोसियों ने उसके दरवाजे को खोला तो भी उसने भागने का प्रयास नहीं किया। शायद उसने आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन हिम्मत नहीं जुटा पाया।

 

4 of 5
मौके पर पुलिस और भारी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
उपेंद्र के हाथ पर कट(घाव) का निशान तो मिला है, लेकिन ज्यादा गहरा नही है। दोपहर बाद उसे अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई। आरोपी के पास से दो नोट बरामद हुए हैं, एक नोट हिंदी तो दूसरे को अंग्रेजी में लिखा गया है। दोनों ही नोट को लिखने के लिए लाल स्याही का प्रयोग किया गया है। सभी को सुलाने के बाद आरोपी ने बड़े आराम से ये नोट लिखे। पुलिस का मानना है कि नोट लिखने के बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला
नोट में उसने खुद को बीपी और पत्नी के शुगर होने का जिक्र किया है। किसी भी नोट में आरोपी ने हत्या के कारण और आत्महत्या करने की बात का जिक्र नहीं किया है। आरोपी के कमरे से चार खाली गिलास मिले हैं, जिनमें दूध था। रसोई में मिले बचे-खुचे खाने को भी कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी ने खाने में तो कुछ नहीं मिलाया। जांच में पता चला है कि आरोपी ने डिप्रेशन(अवसाद) की वजह से यह कदम उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें