फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महरौली हत्याकांड: 40 दिन की बेटी का गला काटते भी नहीं कांपे बाप के हाथ, नोट में लिखा चौंकाने वाला सच

Sun, 23 Jun 2019 09:31 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दिल्ली के महरौली में उपेंद्र शुक्ला ने पत्नी और तीन बच्चों की गला रेतकर की हत्या - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के महरौली इलाके में एक साथ चार हत्या की खबर ने लोगों को स्तब्ध कर दिया। लोग घटनास्थल की ओर भागे। सभी उपेंद्र को बुरा-भला कह रहे थे। जगह-जगह समूह बनाकर महिलाएं बस ही हत्याकांड का जिक्र कर रही थी। पड़ोस के लोगों का कहना था कि उपेंद्र उनसे बहुत कम मिलता था। ज्यादातर लोग उसे जानते नही थे। लेकिन उसने जो कि उस पर विश्वास नहीं हो रहा। आखिर ऐसा क्या हो गया था कि 40 दिन बेटी का गला काटते हुए भी आरोपी के हाथ नहीं कांपें।

पढ़ें: महरौली हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, एसी फुल स्पीड में चलाकर रातभर शवों के पास बैठा रहा आरोपी
पढ़ें: महरौली हत्याकांड: कमरे का माहौल था काफी भयानक, देखकर पड़ोसियों के उड़ गए होश
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
घर के बाहर लोगों की लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
पड़ोसी महिला रामवती ने बताया कि जब से इलाके में फ्लैट बने हैं, नए-नए लोग यहां आकर रहना शुरू हुए हैं। फ्लैट में रहने वाले लोग एक दूसरे को नहीं जानते हैं। उपेंद्र भी अपनी बिल्डिंग के अलावा बाकी पड़ोसियों से वास्ता नहीं रखता था। रामवती ने कहा कि भला क्या कोई अपने नन्हें-नन्हें बच्चों का भी गला काट सकता है? उधर दिनभर वार्ड नंबर-2 के बाहर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। भीड़ को नियंत्रण करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। दोपहर 1.45 बजे के बाद जब पुलिस छानबीन के बाद शवों को लेकर निकली, तो भीड़ कुछ कम हुई।
विज्ञापन

3 of 6
मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सास को भनक तक नहीं लगी
उपेंद्र की सास और पड़ोसियों को वारदात की भनक तक नहीं लगी। आरोपी ने कटर का इस्तेमाल किया, इसकी भी आवाज किसी को सुनाई नहीं दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने वारदात को जिस समय अंजाम दिया, उस समय ज्यादातर लोग गहरी नींद में थे। इसके अलावा उसने पूरे परिवार को नींद को गोलियां देकर मारा तो इसलिए किसी की नींद नही खुली।

4 of 6
मौके पर पुलिस और भारी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि राजधानी के महरौली में शुक्रवार देर रात एक शिक्षक ने पत्नी और तीन बच्चों को नींद की गोलियां देकर सुलाने के बाद उनकी गला रेतकर हत्या कर दी। चाकू और पत्थर काटने वाली मशीन से गला काटने के बाद आरोपी रातभर शवों के पास बैठा रहा। घटना का खुलासा होने पर आरोपी उपेंद्र कुमार शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

5 of 6
मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से चंपारन (बिहार) निवासी शिक्षक परिवार के साथ वार्ड नंबर-2, महरौली में रहता है। वह ऊपर के कमरे में पत्नी अर्चना (35), बेटी रानिया (8), बेटा रौनक (5) और 40 दिन की बेटी रानी के साथ सोने गया था। उसकी सास ललिता देवी और भतीजी अनमोल दूसरे कमरे में सो रही थी। सुबह सास बेटी-दामाद को जगाने गई तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाया। फिर शोच मचाने पर पड़ोसियों ने आकर दरवाजा खोला तो अंदर खून से लथपथ शव पड़े थे। शवों के पास उपेंद्र कमरे में ही मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
मौके से दो नोट बरामद
पुलिस ने कमरे से दो नोट बरामद किए हैं। इसमें उपेंद्र ने लिखा है कि सभी हत्याओं के लिए वह जिम्मेदार है। नोट पर रात 2.18 बजे का समय लिखा हुआ था। उपेंद्र की बांयीं कलाई कटी हुई मिली। हत्या के बाद उसने सुसाइड की कोशिश की या उसे खुद चोट लगी, पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। नोट में उसने अपनी व पत्नी की बीमारी का भी जिक्र किया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें