फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना ट्यूशन के ही मेघना ने किया CBSE ऑल इंडिया टॉप, अब यहां से करना चाहती हैं पढ़ाई

Mon, 28 May 2018 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
file photo
सेक्टर - 135 स्थित स्टेप बाय स्टेप स्कूल की मेघना श्रीवास्तव ने सीबीएसई की 12 वीं की परीक्षा में ऑल इंडिया टॉपर किया है। स्कूल की तरफ से जैसे ही ये जानकारी मेघना को दी गई तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं था। मेघना ने बताया कि उसको अच्छे नंबरों की उम्मीद थी, लेकिन टॉप करने के बारे में सोचा नहीं था।
विज्ञापन

2 of 5
Meghna srivastava
खास बात यह है कि मेघना ने ह्यूमैनिटीज में टॉप किया है जिसमें पूरे नंबर स्कोर करना काफी मुश्किल समझा जाता है। मेघना ने बताया कि टाइम मैनेजमेंट के साथ पढ़ाई की जाए तो सफलता जरूर मिलती है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
file photo
मेघना के हिस्ट्री, ज्योग्राफी, सॉयकोलॉजी और इकोनोमिक्स में 100 नंबर आए हैं। वहीं, इंग्लिश में 99 नंबर आए। मेघना की मां अल्पना श्रीवास्तव गुरुग्राम की एक मल्टीनेशनल कंपनी में एचआर हेड हैं। वहीं, पिता गौतम श्रीवास्वत मानव रचना विश्वविद्यालय में असोसिएट प्रोफेसर हैं।

मेघना ने बताया कि उसके माता - पिता और टीचर उसके रोल मॉडल हैं। उन्हीं बदौलत वो सीबीएसई में बेहतर कर पाई हैं। वहीं स्कूल के प्रिंसिपल डॉक्टर महेश प्रसाद का कहना है कि उन्हें बहुत खुशी है कि उनकी स्कूल की छात्रा ने सीबीएसई में ऑल इंडिया टॉप किया है।

 

4 of 5
Meghna srivastava
पिछले वर्ष नोएडा के ही एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा रक्षा गोपाल ने सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में ऑल इंडिया टॉप किया था। रक्षा को उसके रिजल्ट की जानकारी एचआरडी मिनिस्टर प्रकाश जावड़ेकर ने दी थी।

मेघना ने बताया कि  उच्च शिक्षा के लिए विदेश में आवेदन करेगी। ब्रिटिश कोलंबिया विश्वविद्यालय से सॉयकोलॉजी में आगे की पढ़ाई करना चाहती हैं। हालांकि मेघना का कहना है उसके आगे का अभी उसने सोचा नहीं है। लेकिन जो भी करेगी मन लगाकर करेंगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
file photo
मेघना ने बताया कि कभी भी परीक्षा को लेकर तनाव नहीं लेना चाहिए। टाइम मैनेजमेंट के साथ शुरू से पढ़ाई करेंगे तो लक्ष्य जरूर मिलता है। लक्ष्य को पाने के लिए कठिन मेहनत करें। 

मेघना ने बताया कि बाहरवीं की पढ़ाई के लिए ट्यूशन नहीं लगाया था। उसको टीचर और अभिभावकों का पूरा सपोर्ट मिला है। शिक्षकों ने उनके साथ पूरी मेहनत की। इसलिए कभी ट्यूशन की जरूरत ही नहीं पड़ी। वो रोज पांच से छह घंटे पढ़ाई करती थी। इसके बाद जो समय बचता था वो माता पिता और दोस्तों के साथ बिताती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें