आम आदमी पार्टी में बढ़ते मतभेदों के बीच पार्टी के एक और वरिष्ठ नेता और पीएसी के सदस्य मयंक गांधी ने अपने ब्लॉग पर एक पोस्ट डाल फिर से उसी विवाद को सतह पर ला दिया है जिसे सुलझाने का दावा चार मार्च को किया गया था। मयंक के ब्लॉग के सामने आते ही सोशल मीडिया पर आप से जुड़े लोग अपनी राय प्रकट कर रहे हैं। इस मामले पर किसी ने ऐसे व्यक्त की अपनी भावनाएं।
विज्ञापन
आखिर आम आदमी पार्टी में कौन है धृतराष्ट्र?
2 of 5
लोगों ने कुमार विश्वास के उस ट्विट पर भी तंज कसा है जिसमें वह मयंक को यह विश्वास दिलाने की कोशिश कर रहे हैं कि उनके साथ कुछ गलत नहीं होगा।
विज्ञापन
आखिर आम आदमी पार्टी में कौन है धृतराष्ट्र?
3 of 5
मयंक गांधी ने चार मार्च को अपना पहला ब्लॉग लिख कर साफ कर दिया था कि वह नेता नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधि हैं और पार्टी के अंदर होने वाले फैसलों को उन तक पहुंचाना उनकी जिम्मेदारी है जिससे वह मुकर नहीं सकते।
आखिर आम आदमी पार्टी में कौन है धृतराष्ट्र?
4 of 5
मयंक के पहले ब्लॉग के बाद से ही इस बात की आशंका बढ़ने लगी थी कि जल्द ही उन्हें लेकर भी विवाद पैदा हो सकता है। दो दिन बाद ही मयंक को लेकर विवाद ने एक बार फिर से आप के अंदर चल रहे असंतोष को सतह पर ला दिया है।
मयंक ने पार्टी के अंदर चल रही खींचतान को उजागर करते हुए अपना दूसरा ब्लॉग छह मार्च को पोस्ट किया। इस ब्लॉग में उन्होंने कुछ ऐसी बातों को उठाया है जो पार्टी के भविष्य के लिए बेहद गंभीर चुनौति साबित हो सकती हैं। इस लिंक पर क्लिक कर मयंक का पूरा ब्लॉग पढ़ा जा सकता है===>Mayank gandhi