दिल्ली से सटे गुरुग्राम के बादशाहपुर में आज तड़के 5 बजे एक ऐसी वारदात हुई जिसने पूरे इलाके में सनसनी और आक्रोश फैला दिया। (सभी फोटोः पवन कुमार सेठी)
विज्ञापन
2 of 11
murder in gurugram
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि आज सुबह बादशाहपुर के त्यागी मोहल्ले के रहने वाले 42 वर्षीय आनंद वशिष्ठ जब 5 बजे अपनी पत्नी करिश्मा के साथ घर के पास स्थित प्लॉट में भैंस का दूध निकालने जा रहे थे।
विज्ञापन
3 of 11
murder in gurugram
- फोटो : अमर उजाला
तभी वहां पहले से घात लगाए बैठे बदमाश ने आनंद और उनकी पत्नी पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी।
4 of 11
murder in gurugram
- फोटो : अमर उजाला
इस हमले में आनंद को तीन गोलियां लगीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी करिश्मा को 1 गोली लगी और अब अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
5 of 11
murder in gurugram
- फोटो : अमर उजाला
यह खबर फैलते ही गांववालों में आक्रोश फैल गया और वह पुलिस से नाराज नजर आए कि अगर वह पहले ही कदम उठा लेती तो आनंद की मौत ना होती। वारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
6 of 11
murder in gurugram
- फोटो : अमर उजाला
मृतक के घरवालों ने गांव के ही एक शख्स टिल्लू पर शक जताया है। उनका कहना है कि टिल्लू ने एक महीने पहले 11 फरवरी को विजय नाम के शख्स पर गोली चलाई थी जिसे आनंद ने बचा लिया था।
विज्ञापन
7 of 11
murder in gurugram
- फोटो : अमर उजाला
यही नहीं आनंद टिल्लू के खिलाफ गवाह भी बन गया था। परिवार का मानना है कि इसी वजह से उसने आनंद की हत्या कर दी है।
8 of 11
murder in gurugram
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि टिल्लू तब से ही फरार चल रहा था और पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई थी।
9 of 11
murder in gurugram
- फोटो : अमर उजाला
गांववालों का मानना है कि अगर पुलिस पहले ही टिल्लू को गिरफ्तार कर लेती तो आज ये दिन ना देखना पड़ता।
10 of 11
murder in gurugram
- फोटो : अमर उजाला
आनंद की हत्या के बाद गुस्साए गांववालों ने लगभग 5 घंटे तक बादशाहपुर के वाटिका चौक पर जाम लगाए रखा। इस दौरान रूट डायवर्ट कर दिया गया था।
इस जाम में बच्चों की स्कूल बस भी फंसी रही। सुबह करीब 11 बजे जाम खत्म कराया गया। मौके पर एसीपी ब्रह्म सिंह और एसएचओ विष्णु प्रसाद पहुंचे और मामले की जांच कर रहे हैं।