इकलाख की हत्या से पसरे मातम का दर्द बिसाहड़ा में धीरे-धीरे कम हो रहा है। आज इस गांव में शहनाई की आवाज भी सुनाई दी। (फोटो:अमित/अमर उजाला,ग्रेटर नोएडा)
विज्ञापन
इनकार के बाद राजी हुए दूल्हे, आखिर बिसाहड़ा में बजी शहनाई
2 of 10
इकलाख के पड़ोसी हकीम की दोनों बेटियों की शादी आज गांव में ही हो रही है। दोनों वर पक्ष बिना किसी डर के गांव में शादी के लिए तैयार हो गए।
विज्ञापन
इनकार के बाद राजी हुए दूल्हे, आखिर बिसाहड़ा में बजी शहनाई
3 of 10
हालांकि इकलाख की मौत से बिगड़े महौल के बाद शादी को गांव से दूर दादरी में कराए जाने की बात होने लगी थी। ग्राम प्रधान ने सभी लोगों की सहमति से शादी को गांव में ही संपन्न कराने पर राजी कराया।
इनकार के बाद राजी हुए दूल्हे, आखिर बिसाहड़ा में बजी शहनाई
4 of 10
बिसाहड़ा गांव के हकीम की दो बेटियों की शादी आज है। इनमें एक बेटी की बारात प्यावली और दूसरी की सादुल्लापुर गांव से आनी है।
विज्ञापन
इनकार के बाद राजी हुए दूल्हे, आखिर बिसाहड़ा में बजी शहनाई
5 of 10
गांव में तनाव के चलते दोनों ही गांवों के लोग और वर पक्ष ने गांव आने से मना कर दिया था, जिसके चलते पहले दादरी के मदरसे और फिर एचके शर्मा के मकान के नजदीक होना तय किया गया था।
विज्ञापन
इनकार के बाद राजी हुए दूल्हे, आखिर बिसाहड़ा में बजी शहनाई
6 of 10
शुक्रवार को ग्राम प्रधान संजीव राणा के साथ ग्रामीणों ने सादुल्लापुर और प्यावली में जाकर वर पक्ष से बात की। दोनों पक्षों को ग्रामीणों ने समझाकर गांव बिसाहड़ा मेंही बारात लाने के लिए तैयार कर लिया।
विज्ञापन
इनकार के बाद राजी हुए दूल्हे, आखिर बिसाहड़ा में बजी शहनाई
7 of 10
ग्राम प्रधान संजीव राणा ने बताया कि शादी गांव में ही करने के लिए दोनों वर पक्ष के परिजन तैयार हैं। अब हकिम की दोनों बेटियों की शादी गांव में ही होगी। इसके लिए हकीम के परिवार के लोगों ने भी सहमति दे दी है।
इनकार के बाद राजी हुए दूल्हे, आखिर बिसाहड़ा में बजी शहनाई
8 of 10
गांव के लोगों के प्रयास से वर पक्ष बिसाहड़ा में ही शादी के लिए तैयार हो गया है। गांव वालों का पूरा सहयोग मिल रहा है। इसलिए उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। -हकीम
इनकार के बाद राजी हुए दूल्हे, आखिर बिसाहड़ा में बजी शहनाई
9 of 10
शुक्रवार दोपहर बाद जिलाधिकारी एनपी सिंह ने बिसाहडा गांव का दौरा किया। करीब डेढ़ घंटे तक गांव में घूम कर लोगों से बातचीत की। जिलाधिकारी ने दोनो समुदाय के लोगों ने बातें की। उसी दौरान नर्सरी के एक बच्चे ने एबीसीडी सुनाई तो उसे एक हजार रुपये का इनाम भी दिया।
इनकार के बाद राजी हुए दूल्हे, आखिर बिसाहड़ा में बजी शहनाई
10 of 10
शुक्रवार को बिसाहड़ा गांव के मेन गेट, मंदिर के नजदीक, मेन रोड और मस्जिद के आसपास कुछ स्थानों पर पुलिस बल अभी भी तैनात रहा। गांव के हर रास्ते पर पुलिस बल मौजूद रहा लेकिन किसी भी आने जाने वाले को रोका नहीं जा रहा था। अगर किसी गाड़ी में किसी नेता या संदिग्ध व्यक्ति के होने की शंका होने पर ही रोककर जांच की जा रही थी। गांव के अधिकांश दुकानें खुल गई हैं।