फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अय्याश बाबा के सेक्स जेल से बरामद हुए अश्लील खत और ढेरों कंडोम, किसने लिखे थे ये खत

Sun, 24 Dec 2017 02:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
baba virendra dev dixit - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित द्वारा लड़कियों के शोषण मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस की छापेमारी के बाद ढेरों चीजे बरामद की गईं हैं। जैसे ढेर सारे कंडोम, अश्लील खतों से भरा सूटकेस, ड्रग्स, नशे की दवाइयां आदि।
विज्ञापन

2 of 12
baba virendra dev dixit - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि यह अश्लील खत और कोई नहीं बल्कि वहां रह रही लड़कियों से जबरन लिखवाया जाता था। इन खतों में यौन शोषण से संबंधित बाते लिखी पाई गईं थी।
विज्ञापन

3 of 12
बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने बताया कि बाबा वीरेंद्र कहते हैं कि वो भगवान कृष्ण है और उनकी 16000 रानियां हैं। पीड़ितो के परिवार, एनजीओ और दिल्ली महिला आयोग की मदद से इस दुष्कर्म का आरोपी के कारनामों से परदा उठ पाया है।

4 of 12
बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित से जुड़े आश्रमों में शुक्रवार को भी पुलिस ने फिर छापा मारा था।
इस बाबा पर एक या दो मामले दर्ज नहीं हैं बल्कि लगभग 11 मामले दर्ज हो चुके हैं। लड़कियों को जबरन बंधक बना कर रखना, दुष्कर्म, अश्लीलता फैलाना, लड़कियों को घरवालों से दूर रखने जैसे मामले दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन

5 of 12
baba virendra dev dixit - फोटो : अमर उजाला
स्वाति मालिवाल ने कहा है कि ये बाबा विश्लविद्यालय के नाम पर फर्जीवाड़ा है। बाबा को अरेस्ट होना चाहिए। बता दें कि देशभर में लगभग 200 आश्रम हैं। यह कानपुर, माउंट अबु, दिल्ली, फर्रूखाबाद इत्यादि जगहों पर है।
विज्ञापन

6 of 12
बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित
राजस्थान के झुंझुनू जिले से आई एक महिला ने बताया कि उनकी बेटी घर से आठ लाख रुपये लेकर भागी थी। पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने के बाद जब पुलिस ने उस लड़की का नंबर ट्रैक किया तो पता चला कि वह बाबा के आश्रम में है।
विज्ञापन

7 of 12
baba virendra dev dixit - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने शनिवार सुबह वीरेंद्र देव दीक्षित के सिकत्तरबाग व कंपिल स्थित आध्यात्मिक ईश्वरीय विश्वविद्यालयों में करीब दो घंटे तक सर्च अभियान चलाया। सिकत्तरबाग आश्रम में तो पुलिस पीछे का गेट तोड़कर अंदर पहुंच सकी। यहां आठ संवासिनियां मिलीं। इनमें तीन को पूछताछ के लिए महिला थाना ले जाया गया। यहां कोई पुरुष नहीं मिला।

8 of 12
baba virendra dev dixit - फोटो : ANI
कंपिल में 33 संवासिनियां व 14 पुरुष मिले। एसडीएम कायमगंज वृजकिशोर दुबे व अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह ने बताया कि सभी संवासिनियां बालिग हैं। उन्होंने मेडिकल कराने से इनकार कर दिया। सभी ने स्वेच्छा से आश्रम में रुकने की बात कही तो उन्हें वापस आश्रम भेज दिया गया है।

9 of 12
baba virendra dev dixit
शहर कोतवाली के मोहल्ला सिकत्तरबाग में बाबा वीरेंद्र देव के आश्रम में सुबह अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह ने सीओ सिटी शरद शर्मा और भारी पुलिस पुलिस बल के साथ दबिश दी। संवासिनियों ने गेट नहीं खोला तो पुलिस ने पास के मकान की छत से आश्रम में घुसने का प्रयास किया।

10 of 12
baba virendra dev dixit
लोहे के जाल लगे होने से पुलिसकर्मी अंदर नहीं जा सके। इस पर पीछे के गेट को तोड़कर पुलिस अंदर घुसी। संवासिनियों ने विरोध का प्रयास किया मगर एएसपी के सख्त रुख के बाद संवासिनियां पीछे हट गईं। पुलिस ने आश्रम में चप्पे-चप्पे की तलाशी ली।

11 of 12
baba virendra dev dixit - फोटो : अमर उजाला
तीन मंजिला आश्रम में कई तहखाने मिले। छत पर 15-20 एक्स-रे फिल्म पड़ीं थीं। मौके पर आठ संवासिनियां मिलीं। इसमें कुशीनगर पूना निवासी संवासिनी व दो अन्य संवासिनियों को पुलिस महिला थाने ले गई। कंपिल के आश्रम में दबिश के दौरान भी खूब हंगामा हुआ।
विज्ञापन

12 of 12
baba virendra dev dixit - फोटो : ANI
तलाशी के दौरान एसडीएम कायमगंज वृजकिशोर दुबे भी आ गए। उन्होंने बताया कि यहां मिले 33 संवासिनियों और 14 पुरुषों के बयान दर्ज किए गए हैं। इससे पहले शुक्रवार को वीरेंद्र देव के बांदा स्थित आश्रम में भी पुलिस ने छापा मारा था। एएसपी त्रिभुवन सिंह ने बताया कि आश्रम में नाबालिग लड़कियों को बंधक बनाने की सूचना मिली थी। इस कारण छापेमारी की गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें