बिग बॉस फेम मनवीर गुर्जर ने शादी करने की बात स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा है कि 2014 में प्रीति से उनकी शादी हुई थी। शादी के पांच माह तक साथ रहने के बाद प्रीति खुद उन्हें छोड़कर चली गई। इसके बाद दोनों में किसी भी प्रकार की न तो बातचीत हुई और न ही घर आनाजाना हुआ। इधर बृहस्पतिवार को ससुराल पक्ष के लोग प्रीति को मनवीर के घर छोड़कर चले गए हैं।
विज्ञापन
2 of 6
manveer gurjar
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि मनवीर के नोएडा पहुंचते ही सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गई थीं। इस पर मनवीर और उनके परिजनों ने शादी की बात से इनकार किया था।
विज्ञापन
3 of 6
viral pic
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि अब मनवीर ने मान लिया है कि उनकी शादी हुई थी। लेकिन उन्होंने यह सवाल भी पूछा है कि जब शादी के बाद चार से पांच महीने में कोई छोड़कर चला जाए और बातचीत भी न करे तो इस संबंध को क्या नाम दिया जाए।
4 of 6
manveer
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने यह भी कहा कि ऑडिशन के दौरान उन्हें नहीं लगता था इन बातों का कोई मतलब भी है, लिहाजा उन्होंने इसका जिक्र करना बेकार समझा। मनवीर ने दावा किया कि उन्हाेंने झूठ नहीं बोला। बिगबॉस में बानी के साथ इसका जिक्र भी किया था। यदि उन्हें झूठ ही बोलना होता तो वह इन बातों को छिपा कर रखते।
वीडियो-
#Manveer's clarification on his marriage
पत्नी घर आने की खबर सुन बाहर चले गए मनवीर: बृहस्पतिवार को मनवीर को पता था उनके ससुराल पक्ष के लोग प्रीति के साथ उनके घर आगाहपुर पहुंच रहे हैं। उनके आने की जानकारी लगते ही मनवीर दोपहर को घर से चले गए। उन्होंने खुद बताया कि ससुराल पक्ष के लोग प्रीति को छोड़कर चले गए हैं। हालांकि प्रीति घर पर है, इसकी जानकारी परिजन भी देने से कतरा रहे हैं।
फूड प्वॉइजनिंग की वजह से मनवीर अस्पताल में भर्ती : बुखार और फूड प्वॉइजनिंग की शिकायत के चलते सेक्टर-33 स्थित प्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार की शाम को भर्ती कराए गए मनवीर की हालत में सुधार है। अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. वीएस चौहान ने बताया कि बिस बॉस में जाने के बाद मनवीर का रूटीन चेंज हो गया था। नींद पूरी नहीं हो पा रही थी। थकावट की वजह से ये तबीयत खराब हो गई। अब उसकी तबीयत में सुधार है। तबीयत ठीक होते ही उन्हें घर वापस भेज दिया जाएगा। बता दें कि मनवीर के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलते ही अस्पताल में भी मनवीर के फैंस पहुंचना शुरू कर दिया है। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को भी इसकी जानकारी दे दी है। अस्पताल में भर्ती मनवीर की फोटो उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की गई है।