फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोठी में चल रही थी अवैध शराब फैक्ट्री, रात के अंधेरे में चुटकियों में बनाते थे ब्रांडेड शराब 

Mon, 12 Sep 2016 04:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 10
शराब फैक्ट्री - फोटो : अमर उजाला
शहर के पॉश इलाकों में से एक सेक्टर-55 के ई-ब्लॉक में तीन माह से एक कोठी में अवैध शराब की फैक्ट्री चल रही थी। इस फैक्ट्री का भंडाफोड़ एसपी सिटी दिनेश यादव ने खुद छापेमारी के बाद किया। 
विज्ञापन

2 of 10
शराब फैक्ट्री - फोटो : अमर उजाला
कोठी (शराब की फैक्ट्री) से लाखों की अवैध शराब, केमिकल, बोतलें, रैपर, मशीन आदि बरामद किया गया। यहां रात आठ बजे से सुबह चार बजे तक केमिकल के जरिये शराब तैयार किया जाता था। 
विज्ञापन

3 of 10
शराब फैक्ट्री - फोटो : अमर उजाला
बाकायदा यहां बोतल पैकिंग करने की मशीनें लगी थीं। दिन के उजाले में यह फैक्ट्री बंद रहती थी। इस धंधे में लिप्त फिलहाल पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मौके से एक शख्स फरार होने में सफल रहा। 

4 of 10
शराब फैक्ट्री - फोटो : अमर उजाला
जिस कोठी नंबर ई-9 सेक्टर-55 में यह फैक्ट्री बनाई गई थी, उसके मालिक के बारे में अभी पुलिस को जानकारी नहीं मिल सकी है। कोठी के बाहर लगे नेम प्लेट पर मित्तल्स लिखा हुआ है।
विज्ञापन

5 of 10
शराब फैक्ट्री - फोटो : अमर उजाला
रविवार शाम करीब साढ़े तीन बजे एसपी सिटी दिनेश यादव को सूचना मिली कि सफेद रंग की एक मारुति-800 कार से अवैध शराब की डिलीवरी की जानी है। उक्त सूचना के आधार पर एसपी सिटी दिनेश यादव ने अपनी टीम के साथ सेक्टर-55 के पास चेकिंग करने लगे।
विज्ञापन

6 of 10
शराब फैक्ट्री - फोटो : अमर उजाला
मौके पर सेक्टर-58 पुलिस भी तैनात थी। तभी पुलिस ने देखा कि एक सफेद रंग की मारुति कार आ रही है। पुलिस ने कार को रोकने का प्रयास किया तो कार चालक ने स्पीड तेज कर ली। 
विज्ञापन

7 of 10
शराब फैक्ट्री - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने पीछा कर कार की घेराबंदी कर रोक लिया। कार में सवार गाजियाबाद निवासी अतुल कार से कूद कर फरार हो गया। वहीं फिरोजाबाद निवासी अनिल कार को रोक कर भागने लगा। पुलिस की एक टीम ने कार को कब्जे में लिया, जिसमें 10 पेटी अवैध शराब रखी हुई थी। 

8 of 10
शराब फैक्ट्री - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी व उनकी टीम भागने वाले शख्स के पीछे लग गए। पीछा करने के दौरान वह शख्स ई-9 सेक्टर-55 स्थित कोठी में घुस गया। उसे नहीं पता था कि पुलिस की एक टीम उसके पीछे लगी हुई है।

9 of 10
शराब फैक्ट्री - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी ने टीम के साथ छापेमारी कर वहां से अनिल, ऐटा निवासी राधेश्याम, अशोक, विपिन व बुलंदशहर निवासी रविंद्र को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन

10 of 10
शराब फैक्ट्री - फोटो : अमर उजाला
मौके से 12 ड्रम केमिकल बरामद 
एसपी सिटी दिनेश यादव ने बताया कि मौके से 12 ड्रम केमिकल बरामद किए गए हैं। प्रत्येक ड्रम से 300 से ज्यादा शराब की बोतलें तैयार की जाती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें