कभी समाजवादी पार्टी का इलेक्शन कैंपन संभाल चुके भोजपुरी फिल्मों के स्टार मनोज तिवारी ने शनिवार को बीजेपी की सीट पर उत्तर पूर्वी दिल्ली से नामांकन भरा।
विज्ञापन
जिया हो बिहार के लाला...
2 of 14
उनके साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और तिवारी को भाजपा में शामिल करवाने वाले विजय गोयल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
जिया हो बिहार के लाला...
3 of 14
पूरे जोश के साथ मनोज तिवारी यमुना पार की गलियों में रोड शो करते हुए नंद नगरी स्थित डीसी ऑफिस पहुंचे।
जिया हो बिहार के लाला...
4 of 14
उनके साथ समर्थकों का तांता लगा था। सभी एक झलक उन्हें देखना चाह रहे थे। और तो और, डीसी ऑफिस के कर्मचारी और अधिकारी भी उनके पहुंचने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
जिया हो बिहार के लाला...
5 of 14
तिवारी करीब दो घंटे तक डीसी ऑफिस में रहे। नामांकन कर जैसे ही तिवारी बाहर निकले, समर्थकों ने उन्हें कंधों पर उठा लिया और फिर कारवां आगे की तरफ निकल पड़ा।
विज्ञापन
जिया हो बिहार के लाला...
6 of 14
मुखर्जी नगर इलाके में उन्होंने रोड शो भी किया। इस मौके पर तिवारी ने कहा कि हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, सब हैं मोदी के भाई।
विज्ञापन
जिया हो बिहार के लाला...
7 of 14
आम आदमी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका चरित्र और चलन सब बदल गया है।
जिया हो बिहार के लाला...
8 of 14
उनके लिए भ्रष्टाचार अब मुद्दा नहीं है। मोदी के विजयी रथ को कैसे रोका जाए, इसी तरकीब में वे जुटे हैं।
जिया हो बिहार के लाला...
9 of 14
नामांकन केंद्र में तय सीमा से ज्यादा समर्थक ले जाने पर दक्षिण दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी रमेश विधुड़ी के समर्थकों और सुरक्षा कर्मियों के बीच नोंकझोंक हुई।
जिया हो बिहार के लाला...
10 of 14
पर्चा दाखिल करने के दौरान उनके समर्थक बिना हेलमेट लगाए दिखे। कई बाइक पर तीन-तीन समर्थक सवार थे। वहीं विधुड़ी भी अपनी स्कॉर्पियो कार में बिना सीट बेल्ट लगाए नामांकन केंद्र पहुंचे थे।
जिया हो बिहार के लाला...
11 of 14
नामांकन केंद्र में तय सीमा से ज्यादा समर्थक अंदर ले जाने पर सुरक्षा कर्मियों से उनकी हल्की झड़प हुई। वहीं कुछ उम्मीदवार पेड़ों पर चढ़कर विधुड़ी का समर्थन करते दिखे।
जिया हो बिहार के लाला...
12 of 14
गुड़गांव में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का हाथ थामने वाले दिग्गज नेता राव इंद्रजीत सिंह ने नामांकन दाखिल किया।
जिया हो बिहार के लाला...
13 of 14
गौतमबुद्ध नगर से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी केपी सिंह ने शनिवार को नामांकन दाखिल किया। उनकी शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल है और कुल संपत्ति 1 करोड, 30 लाख 90 हजार 225 रुपये है।
दोपहर करीब 2:30 बजे वह पर्चा दाखिल कर बाहर निकले। नियम तोड़ने के बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने प्रशासन की जिम्मेदारी बताकर मामले से अपना पल्ला झाड़ लिया।