दिल्ली में व्यापारियों की शिकायत के बाद शुरु हुए राजनीतिक ड्रामे ने आज दिल्ली में नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है। रविवार को सुबह दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस शिकायत के बाद आत्म-समर्पण का फैसला किया। इस मामले में दिल्ली पुलिस की भूमिका और केंद्र सरकार को निशाने पर लाने के लिए आम आदमी पार्टी ने तय किया कि ये समर्पण प्रधानमंत्री के आधिकारिक निवास पर किया जाएगा।
विज्ञापन
2 of 8
- फोटो : ANI
मामले को तूल देने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को सुबह ही ट्विट कर बता किया था कि मनीष का आत्म समर्पण प्रधानमंत्री के घर के बाहर होगा।
विज्ञापन
3 of 8
- फोटो : ANI
ऐहिहात के तौर पर दिल्ली पुलिस ने रविवार सुबह से ही सात आरसीआर के आस पास के इलाके में धारा 144 लागू कर दी और रेस कोर्स मेट्रो स्टेशन का बंद करा दिया।
4 of 8
- फोटो : ANI
आत्मसमर्पण के लिए मनीष सिसोदिया आप विधायकों के साथ काफिला लेकर प्रधानमंत्री निवास की ओर बढ़े। इस दौरान बड़ी संख्या में आप समर्थक भी उनके साथ रहे।
विज्ञापन
5 of 8
- फोटो : ANI
पुलिस ने उप-मुख्यमंत्री के काफिले को तुगलक रोड पर ही रोक दिया। हालांकि इस दौरान मनीष सिसोदिया ये मांग करते रहे कि उन्हें अपनी बात प्रधानमंत्री तक पहुंचाने की अनुमति दी जाए। हालांकि बाद में पुलिस ने सभी आम विधायकों और समर्थकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
6 of 8
- फोटो : ANI
दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को हिरासत में ले जाती पुलिस।
विज्ञापन
7 of 8
- फोटो : ANI
दिल्ली सरकार के मंत्री को हिरासत में ले जाती पुलिस।