दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने सरकारी अस्पताल में एक कर्मचारी को कंप्यूटर पर रामायण सीरियल देखते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। अपना काम करने की बजाय सीरियल देखते उस कर्मचारी को देखते ही सिसोदियो को गुस्सा आ गया और उन्होंने वहीं मौके पर फैसला लेते हुए उस कर्मचारी को हटाने के आदेश दे दिए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
कर्मचारी को सीरियल देखते रंगे हाथ पकड़ा
इस वीडियो में दिखाया गया है कि सिसोदिया एक सरकारी अस्पताल के औचक निरिक्षण पर निकल थे जिसके बारे में किसी को खबर नहीं थी। इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो बनाई जा रही थी।
विज्ञापन
3 of 6
जब कर्मी के कमरे में पहुंचे सिसोदिया
- फोटो : वीडियो से
वीडियो में दिखाया गया है कि जिस अस्पताल में सिसोदिया गए थे वहां पर काफी भीड़ थी। लोगों की लंबी लाइन लगी हुई थी। अस्पताल में भीड़ होने के बावजूद जब सिसोदिया एक कमरे में घुसे तो उन्होंने देखा कि एक कर्मचारी वहां बैठकर सरकारी कंप्यूटर पर रामायण सीरियल देख रहा था।
4 of 6
सिसोदिया को देखते ही उठ खड़ा हुआ कर्मी
- फोटो : वीडियो से
इसपर सिसोदिया अपना आपा खो बैठते हैं और कर्मचारी को फटकारना शुरू कर देते हैं। इसके बाद वह उसके सीनियर से फटाफट से उसे हटाने के लिए भी कहते हैं।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
5 of 6
सिसोदिया को जवाब देता कर्मचारी का बॉस
- फोटो : वीडियो से
सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके इस वीडियो को सबसे पहले आम आदमी पार्टी (आप) के फेसबुक पेज से शेयर किया गया था। इस वीडियो को बुधवार (17 अगस्त) को शेयर किया गया था।
सिसोदिया से माफी मांगता कर्मचारी
- फोटो : वीडियो से
इसे अबतक 11 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसके साथ ही इसको 20 हजार से ज्यादा लोग शेयर भी कर चुके हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार में ऐसा सरप्राइज विजिट किसी नेता ने पहली बार नहीं किया है। दिल्ली सरकार के लगभग सभी मंत्री अपने विभाग से जुड़े संस्थानों के ऐसे विजिट पर निकलते हैं।