फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉलर नितिशा के अंतिम संस्कार पर पहुंची ये बड़ी हस्तियां

Mon, 18 Dec 2017 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
nitisha negi - फोटो : हिमांशु सोनी
ऑस्ट्रेलिया के शहर एडिलेड में समुद्र की लहरों में डूबी दिल्ली की फुटबाल खिलाड़ी नितिशा नेगी (16) के शव का रविवार सुबह निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। 10 दिसंबर को हादसे की शिकार हुई छात्रा का शव शनिवार को ही दिल्ली पहुंचा था।
विज्ञापन

2 of 6
nitisha negi - फोटो : हिमांशु सोनी
नितिशा को श्रद्धांजलि देने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पूर्वी दिल्ली नगर निगम की मेयर नीमा भगत व अन्य लोग पहुंचे। परिवार ने दिल्ली सरकार से मुआवजे की मांग की। मनीष सिसोदिया ने मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

3 of 6
nitisha negi - फोटो : हिमांशु सोनी
नितिशा के पिता पीएस नेगी ने बताया कि रविवार सुबह 7 बजे गढ़वाल भवन से शव खिचड़ीपुर स्थित घर पर लाया गया। यहां पड़ोसियों व परिजनों ने शव के दर्शन किए। आठ बजे परिजन शव को लेकर निगम बोध घाट के लिए निकले।

4 of 6
nitisha negi - फोटो : हिमांशु सोनी
वहां करीब 9:00 बजे अंतिम संस्कार कर दिया गया। नितिशा के पिता ने कहा कि उनकी बेटी देश के लिए ऑस्ट्रेलिया गई थी। वहां वह हादसे का शिकार हो गई। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नही है, इसलिए उन्हें मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन

5 of 6
nitisha negi - फोटो : हिमांशु सोनी
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में पैन पेसिफिक स्कूल गेम्स में दिल्ली के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की 16 सदस्यीय छात्राओं की फुटबॉल टीम 30 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया गई थी। इसमें नितिशा नेगी (16), युक्ति वर्मा (17), वाणी पंत (17), दीपिका वेंकटेश (17), अनन्या अरोड़ा (13) भी शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
nitisha negi
10 दिसंबर की दोपहर एडिलेड के समुद्र तट पर नहाने के दौरान पांचों छात्राएं लहरों में डूबने लगीं। इसी दौरान नितिशा को छोड़कर बाकी सभी को बचा लिया गया। नितिशा का शव सोमवार को समुद्र से बरामद हुआ। सभी खिलाड़ी दिल्ली पहुंच गई हैं, जबकि दीपिका का एडिलेड के अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें