गार्ड का हत्यारोपी और गार्ड
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों को आपबीती बताई। फिर उसे एम्स के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर बुधवार शाम आरोपी बेनजी (25) को दबोच लिया। आरोपी सिविल सर्विसेज परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। दक्षिण जिला डीसीपी विजय कुमार के अनुसार मूलरूप से नेपाल निवासी रामबहादुर (65) परिवार के साथ हुमांयूपुर, सफदरजंग एंक्लेव में रहते थे। परिवार में दो बेटा व पत्नी है। वह करीब 40 वर्ष पहले नेपाल से दिल्ली आ गए थे। पुलिस का कहना है कि आरोपी यूपीएससी की तैयारी कर रहा था।