दिल्ली के मंगोलपुरी स्थित जूता फैक्टरी में शुक्रवार रात लगी आग ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं। मृतक अपने-अपने परिवार की खातिर कुछ और पैसा के लिए ओवरटाइम के लिए रूक गए थे। ओवरटाइम में काम करने करने के दौरान फैक्टरी में आग लग गई। सभी पिछले कई वर्षों से फैक्ट्ररी में काम कर रहे थे। किसी ने बच्चों की पढ़ाई और बेहतर भविष्य के लिए अतिरिक्त काम करने का फैसला किया था तो कोई पत्नी के इलाज के लिए दिन-रात मेहनत कर रहा था। किसी को अंदाजा नहीं था कि शुक्रवार की रात उनकी जिंदगी की आखिरी रात साबित होगी।
मृतकों के घरों में बच्चे और परिवार के अन्य सदस्य आने वाले त्योहारों की तैयारियों में जुटे थे। मृतकों में उत्तर प्रदेश के हरदोई, देवरिया और बिहार के मधुबनी और नालंदा के रहने वाले कर्मचारी शामिल हैं।