साहिबाबाद के वैशाली सेक्टर-4 स्थित हिंडन नहर में नहा रही बच्ची को डूबता देखकर युवक उसे बचाने नहर में कूद गया। पानी गहरा होने के चलते युवक भी डूबने लगा। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस गोताखोर लेकर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों डूब गए। गुस्साए लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया और जमा लगाया। वाहन करीब एक घंटे जाम से जूझते रहे। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद युवक और बच्ची के शव को नहर से निकाल लिए गए।
विज्ञापन
2 of 5
मूलरूप से बदायूं निवासी अन्ना देवी परिवार के साथ नई सीमापुरी दिल्ली में परिवार के साथ रहती हैं। वह मंगलवार को रिश्तेदार के घर वैशाली आईं थीं। इस दौरान दोपहर करीब दो बजे उनकी बेटी अमरीन (10) वैशाली सेक्टर-4 स्थित हिंडन नहर में नहाने चली गई। नहाने के दौरान वह डूबने लगी। अमरीन को डूबता देखकर वहां से गुजर रहा सूरज (18) निवासी मकनपुर इंदिरापुरम पानी में कूद गया। पानी गहरा होने के चलते दोनों डूबने लगे तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर बुलवाकर दोनों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
3 of 5
शाम करीब साढ़े छह बजे गोताखोरों ने दोनों को नहर से बाहर निकाला। अस्पताल में दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों के डूबने के बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया। उनका कहना था कि घटना की सूचना के करीब 30 मिनट बाद पुलिस गोताखोर लेकर पहुंची। इसलिए दोनों की मौत हो गई। सूरज के पड़ोस में रहने वाला युवक अभिषेक ड्यूटी से घर लौट रहा था। वह हिंडन नहर के किनारे भीड़ लगी देखकर रुक गया। जहां उसने नहर से निकाले गए युवक के कपड़ों से मिले पर्स में फोटो को देखकर सूरज की पहचान की और परिजनों को सूचना दी।
4 of 5
हिंडन बैराज स्थित नहर में नहाने के लिए सिहानी गेट थाना क्षेत्र के दौलतपुरा के रहने वाले तीन युवक आए थे। इस दौरान एक अन्य युवक नहाते हुए डूबने लगा। इससे वहां नहा रहे शिवम और गुंजन उसे बचाने के दौरान डूब गए। दोनों की मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर सर्विस रोड और वैशाली पुलिया पर जाम लगा दिया और हंगामा किया। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। मृतका अमरीन की मां का आरोप था कि पुलिस सूचना के करीब आधे घंटे के बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने उनके साथ आए युवकों को नहर में कूदने नहीं दिया। वरना दोनों बच्चों की जान बच जाती। हंगामे के चलते वाहन चालक करीब एक घंटे तक जाम से जूझते रहे।
पुलिसवालों ने युवक को जड़ा थप्पड़: हिंडन नहर में बच्ची और युवक के डूबने के बाद पुलिस वालों के खिलाफ लोगों में रोष था। लोगों का आरोप है कि पुलिस देर से पहुंची और एनडीआरएफ की टीम को मौके पर नहीं बुलाया। इसपर लोग आक्रोशित हो गए। इस दौरान पुलिस ने एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया और गिरेबान पकड़ कर काफी दूर तक ले गए।