दिल्ली पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने अपहरण की पहले से ही एफआईआर कर रखी थी
स्कूल से जब छात्राएं घर नहीं पहुंची तो उनके परिजनों ने डिफेंस कॉलोनी थाने में शिकायत दी। डिफेंस कॉलोनी थाना पुलिस ने अपहरण का मामला दर्जकर जांच शुरू की। पुलिस छात्राओं की तलाश कर रही थी। अब डिफेंस कॉलोनी थाना पुलिस ने दुष्कर्म, पोक्सो व मानव तस्करी आदि की धाराएं एफआईआर में जोड़ दी हैं। दक्षिण जिला डीसीपी बेनीटा मेरी जेकर ने बताया कि जब आरोपी प्रकाश छात्राओं के साथ दुष्कर्म कर रहा था उस समय दो महिलाएं कमरे में मौजूद थीं। एसीपी, डिफेंस कॉलोनी, अरुण चौहान की देखरेख में इंस्पेक्टर पंकज पांडेय दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।