फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 दिन बाद फ्रिज में मिली निक्की: प्यार का कत्ल कर दुल्हन ले आया साहिल, आफताब की तरह चाहता था शव ठिकाने लगाना!

Wed, 15 Feb 2023 12:52 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
निक्की यादव व साहिल गहलोत - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में श्रद्धा हत्या जैसी एक और बड़ी घटना सामने आई है। युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर शव को अपने ढाबे के फ्रिज में रख दिया। इसके बाद मंडोठी गांव, झज्जर में बरात ले जाकर दूसरी लड़की से शादी कर ली। आरोपी साहिल गहलोत (24) गर्लफ्रेंड के शव को ठिकाने लगाता, उससे पहले ही दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की टीम ने उसे एक सूचना के बाद उसके मित्राऊ गांव से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

2 of 7
निक्की यादव - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में युवती के परिजनों व अन्य किसी ने पुलिस में किसी शिकायत नहीं दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होने से पहले ही पुलिस ने आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया। साहिल व मृतक युवती निक्की यादव पिछले चार वर्षो से सहमति संबंधों में थे। साहिल अपने परिजनों के दवाब में दूसरी लड़की से शादी कर रहा था, जबकि निक्की यादव उससे शादी करना चाहती थी। बुधवार को पुलिस रिमांड पर लेकर ये पता लगाएगी कि वह क्या श्रद्धा की तरह निक्की के शव को ठिकाने लगाता।
विज्ञापन

3 of 7
निक्की यादव व साहिल गहलोत - फोटो : अमर उजाला
अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र सिंह यादव के अनुसार शाखा के वेस्टर्न रेंज-1 के एसीपी राजकुमार को 10 फरवरी को सूचना मिली थी कि मित्राऊ गांव निवासी साहिल गहलोत ने अपनी महिला दोस्ती निक्की यादव की हत्या कर दी। सूचना के बाद एसीपी राजकुमार की देखरेख में इंस्पेक्टर सतीश कुमार, एएसआई कृष्ण, संजय, सुरेश व हवलदार रोहताश की टीम गठित की गई। 

4 of 7
निक्की यादव व साहिल गहलोत - फोटो : अमर उजाला
पुलिस टीम ने संबंधित थाने में हत्या की शिकायत व एफआईआर चेक की तो कोई शिकायत नहीं मिली। पुलिस को आरोपी का मोबाइल नंबर बंद मिला। कड़ी जांच के बाद एसीपी राजकुमार की टीम ने आरोपी साहिल गहलोत को मित्राऊ गांव में उसके घर के पास से मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अच्छे व पैसे वाले घर से ताल्लुक रखता है। उसकी मां सरकारी शिक्षक है। निक्की के पिता का गुरुग्राम में बड़ा गैराज है।
विज्ञापन

5 of 7
साहिल गहलोत - फोटो : अमर उजाला
साहिल ने बताया कि उसने 10 फरवरी की सुबह चार बजे डाटा केवल से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद निक्की के शव को मित्राऊ गांव में अपने ढाबे के फ्रीज में रखकर उसे लॉक कर दिया। दोनों की चार वर्ष पहले उत्तम नगर स्थित एक कोचिंग में दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। पुलिस आरोपी साहिल को बुधवार को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन

6 of 7
इसी ढाबे में रखा था निक्की का शव - फोटो : अमर उजाला
शादी करने की जिद करने पर की थी निक्की हत्या
पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है कि साहिल ने निक्की से प्यार वाली बात अपने घरवालों को नहीं बताई थी। दूसरी तरफ साहिल के परिजन उस पर दूसरी लड़की से शादी करने का दवाब बनाने लगा। आखिरकार दिसंबर, 2022 में साहिल की दूसरी लड़की से मंगनी कर दी। नौ फरवरी को साहिल की शादी तय हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
निक्की यादव व साहिल गहलोत - फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने ये बात निक्की को नहीं बताई थी। किसी तरह निक्की को ये बात पता लग गई। वह साहिल से शादी करने की जिद करने लगी। ऐसे में साहिल ने डाटा केबल से निक्की का गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को ढाबे के फ्रीज में रखकर अपने घर चला गया और 11 फरवरी को झज्जर बरात ले जाकर दूसरी लड़की शादी कर ली। पुलिस ने निक्की के शव को फ्रीज से बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें