फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः एक ही परिवार के 3 बच्चों को निर्ममता से उतारा मौत के घाट, वजह थी रोजा पार्टी

Sat, 25 May 2019 06:37 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
1 of 7
बुलंदशहर में तीन बच्चों की हत्या - फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव धतूरी में शनिवार सुबह उस वक्त कोहराम मच गया जब तीन बच्चों का शव बुरी अवस्था में मिला। जानकारी के अनुसार इन तीनों की हत्या गोली मारकर की गई है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और हत्या की जो वजह सामने आई है वह बेहद छोटी सी है, लेकिन चौंकाने वाली है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
killing in bulandshahr - फोटो : अमर उजाला
 मामले में लापरवाही बरतने पर नगर कोतवाल ध्रुव भूषण दुबे और कोतवाली के मुंशी को एसएसपी ने किया सस्पेंड। 
विज्ञापन

3 of 7
killing in bulandshahr - फोटो : अमर उजाला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सभी बच्चों की उम्र 7-8 वर्ष के बीच में है। ये सभी एक ही परिवार के थे। इनकी पहचान आसमा, अलीमा माहे आलम और अब्दुल्लाह के रूप में हुई है जो फैसलाबाद के यूनिक मैरिज होम के पीछे रहते थे।

4 of 7
killing in bulandshahr - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि जिस परिवार के ये बच्चे हैं, उसने शुक्रवार को रोजा इफ्तार पार्टी दी थी। उन्होंने एक युवक को पार्टी में नहीं बुलाया था जिसकी वजह से यह शख्स नाराज था।
विज्ञापन

5 of 7
killing in bulandshahr - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि इसी नाराजगी के चलते उसने तीनों बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी। सिर्फ यही नहीं धतूरी गांव के जंगल में एक नलकूप की कुंडी में उसने तीनों शव फेंक दिए।
विज्ञापन

6 of 7
killing in bulandshahr - फोटो : अमर उजाला
परिवार ने शुक्रवार रात करीब 9:22 मिनट पर ही पुलिस को बच्चों के गुमशुदगी की तहरीर डायल हंड्रेड पर दी थी लेकिन पुलिस ने उस पर कोई संज्ञान नहीं लिया और उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
killing in bulandshahr - फोटो : अमर उजाला
यही वजह है कि मामले में लापरवाही बरतने पर नगर कोतवाल ध्रुव भूषण दुबे और कोतवाली के मुंशी को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें