फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी ही मां संग सेक्स की बात सुन गुस्से में आया युवक, काटा अपना ही प्राइवेट पार्ट

Tue, 20 Jun 2017 02:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
schizophrenia - फोटो : सोशल मीड‌िया
रविवार की शाम रेहान कप‌ाड़िया (बदला हुआ नाम) अपने बेडरूम में मोबाइल पर कुछ काम कर रहा था तभी उसे सुनाई दिया कि उसके पड़ोसी एक बार फ‌िर उसके बारे में गॉसिप कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 8
rape
रेहान ने सुना कि उसके पड़ोसी उसके बारे में चुगलियां कर रहे हैं। पड़ोसी उस पर आरोप लगा रहे हैं कि उसका अपनी मां और बहन से शारीरिक संबंध है। रेहान काफी देर तक ये बातें सुनता रहा लेकिन फिर ये बातें उसके बर्दाश्त के बाहर होने लगीं।
विज्ञापन

3 of 8
सीजोफ्रेनिक लोग होते हैं अंधविश्वासी - फोटो : demo pic
इन बातों को सुनकर उसको इतना ज्यादा गुस्सा और अपने ऊपर शर्म आई कि उसने ऐसा कदम उठा लिया जिसके बारे में सपने में भी नहीं सोचा जा सकता। अपनी मां और बहन के साथ संबंध बनाने की बात सोचकर भी उसे खु‌द पर इतनी शर्म महसूस हो रही थी उसने अपने आप को ही सजा देने की बात तय कर ली।

4 of 8
गुस्से में उसने अपना ही प्राइवेट पार्ट काट डाला। इसके बाद आनन फानन में उसके घरवाले उसे अस्पताल ले गए जहां उन्हें ऐसी बात पता चली जिसे सुनकर वो हैरान रह गए। उन्हें पता ‌चला कि रेहान सिजोफ्रेनिया का मरीज है और पड़ोसियों की गॉसिप सिर्फ उसकी कल्पना है। बता दें कि सीजोफ्रेनिया ऐसी मानसिक बीमारी है जिसमें बीमार शख्स बेहद अजीब बात को भी सच मानने लगते हैं।
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि आपको ये जानकर और भी हैरानी होगी कि किसी सीजोफ्रेनिक द्वारा अपने प्राइवेट पार्ट को काट लेने का ये पहला मामला नहीं है। डॉक्टरों के अनुसार दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इस साल अब तक चार ऐसे मामले आ चुके हैं जिसमें अपने दिमाग में उठने वाली आवाजों को सुनकर मरीज ने खुद को चोट पहुंचाई है।
विज्ञापन

6 of 8
पॉर्न
डॉक्टरों के अनुसार इस बीमारी के बढ़ने की वजह आसानी से उपलब्ध होने वाली पोर्नोग्राफिक विडियो और सेक्स के बारे में लोगों की बदल रही अवधारणा है। बता दें कि रेहान पिछले 15 सालों से सीजोफ्रेनिया का शिकार है।
विज्ञापन

7 of 8
तनाव - फोटो : demo pic
रेहान अपने माता-पिता और छोटी बहन के साथ पश्चिमी दिल्ली में रहता है। छोटी बहन की अभी शादी नहीं हुई है और बड़ी बहन की शादी हो चुकी है और वो पास में रहती है। रेहान के घरवालों को नहीं पता था कि उसे सीजोफ्रेनिया है। उन्हें लगता था कि वो दिमागी रूप से कमजोर है।
विज्ञापन

8 of 8
dd - फोटो : getty images
डॉक्टरों के अनुसार रेहान को सही दवाइयों की जरूरत है क्योंकि वही उसका इलाज कर सकती हैं। वह अक्सर ही सुनता है कि लोग उसके बारे में बुरी बात कर रहे हैं खासतौर से उसका उसकी मां-बहन से संबंध के बारे में बातें करते हैं। यह बीमारी ठीक हो सकती है अगर सही इलाज मिल जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें