मैट्रिमोनियल साइट्स पर महिलाओं व लड़कियों को शादी का झांसा देकर उनकी इज्जत व रुपये लूटने वाले शातिर बदमाश को शाहदरा पुलिस ने दबोच लिया है।
विज्ञापन
2 of 8
demo pic
आरोपी महिलाओं से घुलने-मिलने के बाद उनके साथ अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें सोशल मीडिया व अन्य वेबसाइट्स पर डालने की धमकी देकर रुपये एंठता था। आरोपी अब तक कई राज्यों की करीब 15 महिलाओं से 50 लाख रुपये से अधिक की रकम ठग चुका है। पूछताछ में पता चला कि वह बॉलीवुड मूवी लेडीज वर्सेज रिक्की बहल नामक फिल्म देखकर ठगी के धंधे में उतरा था।
विज्ञापन
3 of 8
marriage
पुलिस ने विवेक विहार से शादी का झांसा देकर अगवा की गई एक महिला व उसके 12 साल के बेटे को मुक्त कराया है। आरोपी इस महिला से भी 3.50 लाख रुपये से अधिक ठग चुका था। शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त नुपुर प्रसाद ने बताया कि 5 सितंबर को विवेक विहार थाने में सपना (42)(बदला हुआ नाम) नामक महिला के भाई ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन सरकारी स्कूल में टीचर है। शादी के कुछ साल बाद उसका तलाक हो गया था। उसका 12 साल का एक बेटा भी है जो उसी के साथ है।
4 of 8
फाइल फोटो
बहन ने शादी के लिए जीवन साथी डॉट कॉम पर अपनी जानकारी डाली हुई थी। वेबसाइट्स के जरिये उसकी बहन की पहचान योगेश गर्ग उर्फ समीर गर्ग (34) नामक शख्स से हुई। उसने खुद को अमीर बताते हुए उसकी बहन व भांजे को अगवा कर लिया। उसने सपना से फोन के जरिए संपर्क करने का प्रयास भी किया, लेकिन कोई रिस्पोंस नहीं मिल रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने टेक्नीकल सर्विलांस के जरिये आरोपी की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
5 of 8
एम्स
पिता की बीमारी का बहाना बनाया
पुलिस के कहने पर सपना के भाई ने अपनी बहन को बताया कि उसके पिता एम्स में भर्ती है, वह उन्हें देखने आ जाए। लेकिन सपना ने मुंबई जाने और वहां से आकर पिता को देखने की बात कही। टेक्नीकल सर्विलांस के जरिये पुलिस को सपना की लोकेशन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की मिली। एक टीम को फौरन वहां भेजा गया। लेकिन सपना को वहां ढूंढना मुश्किल था। रेलवे स्टेशन पर मुंबई जाने वाली ट्रेन का प्लेटफॉर्म नंबर बदलने की सूचना लाउडस्पीकर में अनाउंस करा दी गई। जैसे ही आरोपी सपना व बच्चे के साथ कोच से बाहर निकला, पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
6 of 8
demo pic
ऐसे फंसी आरोपी के जाल में
आरोपी ने बताया कि कुछ माह पूर्व उसने जीवन साथी डॉट कॉम पर सपना की डिटेल देखकर उससे बातचीत शुरू की। उसने खुद को पूर्व आईएएस अधिकारी का बेटा और बेहद अमीर बताया। वह हर कीमत पर सपना से शादी को तैयार हो गया। सपना भी उसके प्रेम जाल में फंस गई। वह आरोपी से मिलने लगी। यहां तक उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाना शुरू कर दिया। आरोपी उसे वैष्णो देवी दर्शन के लिए भी ले गया। इसके बाद शादी की बात करने और अपने माता-पिता से मिलवाने के लिए उसे गोवा भी ले गया। धीरे-धीरे आरोपी ने पीड़िता से करीब 3.50 लाख रुपये ठग लिये। आरोपी ने बताया कि उसने सपना का भी अश्लील वीडियो क्लिप बना ली थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म, धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी देने व अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
7 of 8
demo pic
बॉलीवुड मूवी देखकर करने लगा था आरोपी ठगी
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह बॉलीवुड मूवी लेडीज वर्सेज रिक्की बहल नामक फिल्म देखकर ठगी के धंधे में उतरा। आरोपी का परिवार बवाना में रहता है। योगेश की हरकतें देखकर परिवार ने करीब सात साल पहले उससे कानूनी रूप से अपना संबंध खत्म कर लिया था। योगेश की पत्नी ने उससे तलाक ले लिया था। वह सीए कर रहा था, लेकिन पढ़ाई बीच में छोड़कर ठगी का धंधा शुरू कर दिया। उसने दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, यूपी और राजस्थान की करीब 15 महिलाओं से 50 लाख से अधिक ठग लिए।
वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल...
फोन या किसी अन्य माध्यम से महिलाओं व लड़कियों से नजदीकी बढ़ाकर योगेश उन्हें शादी का झांसा देता था। इस बीच आरोपी शारीरिक संबंध बनाने के बाद चुपचाप अश्लील वीडियो बना लिया करता था। जब तक आराम से पैसे मिलते थे, जब तक वह प्यार से बातचीत करता रहता था। महिलाओं को शक होने पर आरोपी वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर उन्हें ब्लैकमेल करने लगाता था। पुलिस ने आरोपी के पास से नौ सिम कार्ड, फर्जी वोटर आईकार्ड, आधार, पैन व नामी कंपनी का नकली आईकार्ड और कुछ अन्य कागजात बरामद किए हैं।