आदिल की मां और बहन से पूछताछ में कुछ और बातें सामने आई हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में पता चला है कि आदिल करीब दो साल पहले स्कूल वैन चलाता था। इसमें वह रिया को घर से लाने और छोड़ने भी जाता था। (फोटो में दिख रहा शटर उसी दुकान है जहां हमले के दौरान रिया घुसना चाहती थी)
विज्ञापन
2 of 5
girl stabbed to death
- फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान दोनों की दोस्ती हो गई। लेकिन रिया को लगने लगा कि उसका परिवार आदिल को स्वीकार नहीं करेगा। इसके साथ उसे आदिल के आपराधिक छवि का भी पता चल गया। इस वजह से उसने दूरी बनानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
3 of 5
girl stabbed to death
- फोटो : अमर उजाला
कुछ समय पहले आदिल ने रिया को एक दूसरे युवक के साथ मॉल में देख लिया था। इसके बाद आदिल ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। आदिल के परिजनों का कहना है कि एक बार रिया के भाई आशीष ने निर्माण विहार स्थित इंस्टीट्यूट के बाहर आदिल को बुरी तरह से पीटा था।
4 of 5
girl stabbed to death
- फोटो : अमर उजाला
इसमें वह जख्मी हो गया था। पुलिस के मुताबिक आदिल के पिता की काफी समय पहले मौत हो गई थी। घर का खर्च चलाने के लिए वह कम उम्र में ही पढ़ाई छोड़कर मोटर मैकेनिक काम करने लगा। यहां से उसने वाहन चोरी सीखी।