फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः 15 घंटे से भी ज्यादा समय तक धधकती रही आग, लोगों ने दहशत में पार्कों में गुजारी रात

Fri, 01 Jun 2018 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
fire in malviya nagar - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार शाम को मालवीय नगर के रबर गोदाम में लगी आग देर रात को और भड़क गई। रात भर कोशिश के बाद आग पर काबू नहीं पाया जा सका। बुधवार सुबह आग को बुझाने के लिए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) को एयर फोर्स से मदद मांगनी पड़ी। एयरफोर्स ने पालम एयरपोर्ट से तुरंत तीन एमआई-17 हेलिकॉप्टरों को भेजा, जिनकी मदद से आग पर काबू पाने में मदद मिली। आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन

2 of 12
fire in malviya nagar - फोटो : अमर उजाला
वहीं दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आग पर काबू पाने में वह पूरी तरह सक्षम थे। रबर गोदाम में ज्वलनशील पदार्थ अधिक मात्रा में होने के कारण आग पर देर से काबू पाया जा सका। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक मालवीय नगर में करीब तीन हजार वर्गमीटर में फैले रबर के गोदाम में भारी मात्रा में माल रखा हुआ था। आग पर काबू पाने का काम चल ही रहा था। इसी दौरान शाम के समय चली तेज हवा ने आग को और भड़का दिया। 
विज्ञापन

3 of 12
fire in malviya nagar - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने हालात को देखते ही जल्द आग पर काबू पाने के लिए वायु सेना से मदद मांगी। सुबह करीब 7.00 बजे पालम एयरपोर्ट से वायु सेना के एमआई-17 तीन हेलिकॉप्टरों ने राहत कार्य शुरू कर दिया। वॉटर बास्केट में एक बार करीब पांच हजार लीटर पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। वायु सेना के हेलिकॉप्टरों ने पानी के अलावा कुछ केमिकल भी घटना स्थल पर डाला, जिसके बाद आग काबू पाया जा सका।

4 of 12
fire in malviya nagar - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार शाम 4.57 बजे लगी आग को बुधवार सुबह करीब 9.00 बजे काबू पाया जा सका। अधिकारियों की मानें तो दमकल की करीब 91 गाड़ियां और 200 से अधिक दमकलकर्मी के प्रयास से आग को बुझाया जा सका। सुबह के समय काफी हद आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस, दमकल, डीडीएमए के अलावा अन्य बचाव दल मौके पर तैनात रहे। आग के कारण पूरे इलाके में धुआं फैल गया। बुधवार शाम तक दमकलकर्मी मौके पर कूलिंग का काम कर रहे थे। 
विज्ञापन

5 of 12
fire in malviya nagar - फोटो : अमर उजाला
आग मामले में गोदाम मालिक गिरफ्तार मालवीय नगर थाना पुलिस ने गोदाम मालिक संजय सैनी के खिलाफ मामला दर्जकर बुधवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि तीन हजार वर्गमीटर क्षेत्र में अवैध रूप से गोदाम बना हुआ है और उसका लाइसेंस नहीं है। ये गोदाम करीब पांच-छह वर्षों से बना हुआ है।  
विज्ञापन

6 of 12
fire in malviya nagar
डर के मारे लोगों ने पार्कों में गुजारी रात रबड़ के गोदाम में आग लगने से खिड़की एक्सटेंशन के लोग रात भर सो नहीं सके। रात को आंधी चलने से लोग और ज्यादा डर गए थे कि कहीं आग आसपास की बिल्डिंग का अपनी चपेट में न ले ले। डर के मारे आसपास की बिल्डिंग के लोगों ने पार्कों में पूरी रात गुजारी। आग के चलते इलाके की बिजली भी काट दी गई थी। साथ में आसमान में धुआं छाया रहा था।
विज्ञापन

7 of 12
fire in malviya nagar - फोटो : अमर उजाला
शेखसराय फेडरेशन के अध्यक्ष सूरज चौहान ने बताया कि आग के चलते लोगों में पूरी रात दहशत का माहौल रहा। साथ में इलाके में अफरातफरी फैली रही। स्थानीय लोग आग देखने के लिए इधर-उधर घूम रहे थे। उन्होंने बताया कि आग के समय गोदाम में ज्यादा लोग नहीं थे। कुछ ही कर्मचारी मौजूद थे। उन्हें तुरंत बाहर निकाल लिया गया था।

8 of 12
fire in malviya nagar - फोटो : अमर उजाला
वहीं स्थानीय निवासी सूरज प्रकाश ने बताया कि आग के चलते इलाके में काफी धुआं फैल गया था। लोगों को रात के समय सांस लेने में काफी परेशानी हुई थी। हालांकि बुधवार सुबह के बाद लोगों को थोड़ी राहत मिली। उन्होंने बताया कि धुएं के बाद शेख सराय, सावित्री नगरी, साकेत, चिराग दिल्ली, हौजरानी आदि इलाके में छा गए थे। हालांकि आग गोदाम परिसर के बहार नहीं फैली थी। 

9 of 12
fire in malviya nagar - फोटो : अमर उजाला
प्राइवेट जॉब करने वाले स्थानीय निवासी प्रवीण का घर गोदाम से कुछ ही दूरी पर है। वह रात भर घर में ही रहा, मगर पूरा परिवार सो नहीं पाया। ये डर सताता रहा कि कहीं आग फैल न जाए। यहीं पर रहने वाले जगदीश ने बताया कि आग के चलते वह पूरी रात दहशत में रहे। हालांकि आग बुझाने का काम रात भर चलता रहा। उसे ये डर लगा रहा कि कहीं आग फैल न जाए। 

10 of 12
fire in malviya nagar - फोटो : अमर उजाला
कई बार की गई है शिकायत स्थानीय लोगों का कहना है कि गोदाम अवैध रूप से बना हुआ है। इसकी कई बार पुलिस को शिकायत की गई, मगर पुलिस व नगर निगम ने नहीं सुनी। बताया जा रहा है कि गोदाम वाली जगह पर पहले खेती की जमीन थी। इलाके में बसावट होने लगी तो खेती की जमीन पर प्लॉट कटना शुरू हो गया। ये गोदाम कई वषों से बना हुआ है।

11 of 12
fire in malviya nagar - फोटो : अमर उजाला
ज्वलनशील बक्सों से आग भड़की थी खिड़की एक्सटेंशन स्थित मालवीय नगर में मैक्सवेल प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी के गोदाम में पूर्वी किनारे पर लगी थी। ये कंपनी वाहनों के टायर और रबड़ के अन्य उत्पाद का व्यवसाय करती है। गोदाम में रबड़ के साथ प्लास्टिक व मेटल के बक्से भी मौजूद थे, इससे आग ज्यादा भड़क गई, वहीं आंधी ने भी लपटों को बढ़ा दिया।
विज्ञापन

12 of 12
fire in malviya nagar - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की पीट में जले सैकड़ों वाहन दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार सेक्टर-5, साकेत में स्थित पुलिस पीट में बुधवार शाम को आग लग गई थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पुलिस पीट में खड़े करीब 110 बाइक और ऑटो समेत करीब 50 कारें जल गई। साकेत थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आग के कारणों का पता करना शुरू कर दिया है। इसमें नेबसराय थाने की 80 मोटरसाइकिल व 30 कारें थीं। बाकी कारें व मोटरसाइकिल हौजखास थाने की हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें