फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: दिल्ली के पांच सितारा होटल में लगी, बाल-बाल बचे धोनी पर जल गई स्पोर्ट्स किट

Fri, 17 Mar 2017 04:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
धोनी के होटल में लगी आग, बाल-बाल बचे - फोटो : अमर उजाला
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। यह घटना दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में तड़के करीब 5:30 बजे हुई।
विज्ञापन

2 of 5
धोनी के होटल में लगी आग, बाल-बाल बचे - फोटो : ani
हादसे के वक्त धोनी इसी पांच सितारा होटल वेलकम में मौजूद थे, जहां से उन्हें और उनकी झारखंड टीम को सुरक्षित बचा लिया गया।
विज्ञापन

3 of 5
धोनी के होटल में लगी आग, बाल-बाल बचे - फोटो : ani
हालांकि खबर है कि इस हादसे में खिलाड़ियों की स्पोर्ट्स किट नहीं बचाई जा सकी और वह जलकर नष्ट हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंची और बहुत मशक्कत के बाद करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।

4 of 5
धोनी के होटल में लगी आग, बाल-बाल बचे - फोटो : ani
गौरतलब है कि आग होटल के पिछले हिस्से में लगी थी। इस दौरान होटल में मौजूद कुल 550 भारतीय और विदेशी गेस्ट को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धोनी के होटल में लगी आग, बाल-बाल बचे - फोटो : ani
खबरों के मुताबिक द्वारका के एक मॉल में आग लगने की वजह से ये घटना हुई है। दरअसल, होटल भी इस मॉल के पास ही है और वहां से आग धोनी के होटल पहुंच गई। आग लगने की घटना के बाद विजय हजारे ट्रॉफी का आज खेला जाने वाला मैच स्थगित कर दिया है। यह मैच अब शनिवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें