फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MahaShivratri 2018 : भगवान शिव को चढ़ाएंगे ये फूल तो घर में आएगा सुख ही सुख

Sat, 10 Feb 2018 07:00 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
lord shiva
शिवपूजन के लिए भक्त भगवान शिव पर विशेष तौर पर फूल अर्पित करते हैं। क्या आपको पता है कि भगवान शिव कौन-सा पुष्प है सबसे प्रिय और कौन-सा फूल चढ़ाने से आपको क्या लाभ होगा..
विज्ञापन

2 of 7
lord shiva
अगर किसी दंपती को संतान प्राप्ति की इच्छा है तो उनको धतूरे फूलों से शिव उपासना करनी चाहिए। अगर इन फूलों की संख्या एक लाख हो तो इसका विशेष फल प्राप्त होगा। अगस्त्य के फूल यदि पूजा में शामिल किए जाएं तो ऐसा करने वाले पुरुष को यश की प्राप्ति पूर्ण रूप से संभव है। 
विज्ञापन

3 of 7
lord shiva
तुलसी दल अगर भगवान शिव को अर्पित किए जाएं तो भोग और मोक्ष दोनों की ही प्राप्ति होती है। लाल और सफेद आक, अपामार्ग और श्वेत कमल के फूल से पूजा करने से व्यक्ति को स्वर्ग की प्राप्ती होती है।

4 of 7
lord shiva symol image
जातक यदि अपने शत्रुओं का नाश करना चाहते हैं तो उनको जपा के फूलों से भगवान शिव की भक्ति करनी चाहिए। शिवपुराण में कहा गया है कि करबीर के फूलों शिवपूजन में शामिल हो तो रोगों का नाश होता है।
विज्ञापन

5 of 7
lord shiva symbol image
महिलाएं को आभूषणों की प्राप्ती करनी हो तो उन्हें बंधूक (दुपहरिया) के फूलों से शिव की उपासना करनी चाहिए तो वहीं पुरुष चमेली के फूल भगवान शिव को चढ़ाएं तो जल्द ही उन्हें वाहन सुख प्राप्त होगा।
विज्ञापन

6 of 7
lord shiva statue
बता दें कि शमी के फूल भगवान शिव को अतिप्रिय हैं तो अगर शमी के फूल से उनकी उपासना हो तो मोक्ष की प्राप्ति होती है। और अलसी के फूलों से शिव अराधना करने वाला पुरुष भगवान विष्णु को प्रिय हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
lord shiva - फोटो : getty images
बेला के फूल चढ़ाने पर शिवजी अच्छी धर्मपत्नी प्रदान करते हैं। हरसिंगार के पुष्प चढ़ाने से भगवान शिव अपने भक्तों को सुख समृद्धि प्रदान करते हैं। भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित किए जाएं तो भौतिक सुख सुविधा की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें