फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MahaShivaratri 2018 : जानें भगवान शिव को राशिनुसार किस चीज को अर्पित करने से मिलेगा लाभ

Mon, 12 Feb 2018 10:01 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
lord shiva
यूं तो भगवान शिव के भक्त हर दिन उनकी पूजा करते हैं खासतौर पर सोमवार का दिन भोलेनाथ का दिन माना जाता है। लेकिन हर वर्ष महाशिवरात्रि बड़े हर्षोउल्लास से मनाई जाती है। मालूम हो कि शिवरात्रि पर सभी शिव भक्त भगवान शिव का व्रत रखते है। शिवलिंग पर जल, दूध, घी और फूल अर्पित करते हैं। जो कोई भी सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा करता है उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती है। आज हम आपको राशिनुसार भगवान शिव की पूजा के बारे में बताएंगे..
विज्ञापन

2 of 7
lord shiva
मेष- आप ‘ऊं नम: शिवाय:’ मंत्र का जप करते हुए शिवलिंग पर कच्चा दूध जरूर चढ़ाएं। भोलेनाथ आपकी हर मनोकामना पूरी करेंगे।

वृष- आप भोलेनाथ को पुष्प चढ़ाते हुए दही अर्पित करें, साथ ही सुगंधित वस्तु का दान भी करें। बता दें कि इससे भगवान शिव आपके जीवन में आने वाले कष्टों को अवश्य दूर करेंगे।
विज्ञापन

3 of 7
lord shiva
मिथुन- भगवान शिव आपको बल और बुद्धि के साथ ही सौभाग्य भी प्रदान करेंगे अगर आप उनको हरे रंग की पूजन सामग्री चढ़ाएंगे। बिल्व पत्र चढ़ाने से सब संकट दूर हो जाएंगे।

कर्क- आपकी कुंडली में अगर चंद्रमा का दोष है तो इस दोष के निवारण के लिए महाशिवरात्रि ही सर्वश्रेष्ठ दिन है। आप भगवान शिव को दही और सफेद रंग की पूजन सामग्री चाढ़एं।

4 of 7
lord shiva
सिंह- भगवान भोलनाथ आपको जीवन शक्ति प्रदान करेंगे लेकिन इसके लिए आपको उन्हें लाल रंग की वस्तुएं चढ़ानी होंगी और लाल रंग की चीजें ही दान में देनी होंगी।

कन्या- अगर इस राशि के लोग बुद्धि एवं सौभाग्य का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो फलों का रस जरूर चढ़ाएं। भगवान को हरे रंग की पूजन सामग्री भेंट करने से सभी शुभ कार्यों में कामयाबी मिलती है।
विज्ञापन

5 of 7
lord shiva
तुला- भगवान शिव आपको आशीर्वाद में धन एवं लक्ष्मी प्रदान करेंगे लेकिन उसके लिए यह आवश्यक है कि आप उन्हें दूध, दही और घी अवश्य चढ़ाएं। शिवजी और मां पार्वती से आशीष प्राप्त करें, मनोकामनाएं पूरी जरूर होंगी।

वृश्चिक- सिद्धि और शुभ कार्यों में शक्ति के लिए आप भगवान शिव को लाल रंग की वस्तुएं अर्पित करें। लाल वस्त्र का दान करें। इससे जीवन में आने वाले दोषों का निवारण अवश्य होगा।
विज्ञापन

6 of 7
lord shiva with goddess parvati
धनु- अगर आपके जीवन में शिक्षा या कारोबार संबंधी दिक्कतें हैं तो ये पर्व आपके लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होगा। आप शिवजी को पीले रंग की पूजन सामग्री चढ़ाएं, आपका कल्याण जरूर होगा।

मकर- अगर काफी प्रयत्न के बावजूद आपके कार्य हर बार बिगड़  जाते हैं तो यह शनि का दोष है। बता दें कि ऐसे में भगवान शिव को नीले रंग की पूजन सामग्री और नीला पुष्प अर्पित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भगवान शिव - फोटो : AmarUjala
कुंभ- आप शिवलिंग पर सरसों या तिल का तेल चढ़ाएं इससे शिवजी प्रसन्न हो जाएंगे। नीली वस्तु चढ़ाना भी लाभदायक सिद्ध हो सकता है। अगर शनि का दोष है तो वह दूर हो जाएगा और आपको शुभ फल देगा।

मीन- विद्या, वैवाहिक जीवन और व्यापार में आने वाले कष्टों को टालने के लिए शहद संग पीले फूल चढ़ाएं। पीले पूजन की सामग्री चढ़ाने से समस्त दुखों का निवारण होगा और सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें