फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि 2018: भोले बाबा को चढ़ाने वाले बेल पत्र पर लिखें ये शब्द और पढ़ें ये मंत्र, होगा शुभ

Tue, 13 Feb 2018 04:31 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
shivaratri
भारत में 13-14 फरवरी दोनों दिन शिवरात्रि की धूम रहेगी। भगवान शिव को आसानी से प्रसन्न होने वाला देवता माना जाता है। ऐसे में अगर उनकी विशेष कृपा की लालसा हो तो बस एक खास तरीके से बेल पत्र चढ़ा दें और फिर देखें आपके जीवन में शुभ ही शुभ होगा।
विज्ञापन

2 of 4
shivaratri - फोटो : अमर उजाला
बेलपत्र को कैसे भी चढ़ाएं भगवान शिव खुश हो जाते हैं। लेकिन भगवान शिव को कभी कटे-फटे, दो पत्तों वाले और चक्र वाले बेलपत्र नहीं चढ़ाने चाहिए। ये दो शब्द बेलपत्र पर लिखकर चढ़ाएं होंगी सारी मनोकामनाएं पूरी...
विज्ञापन

3 of 4
shivaratri - फोटो : अमर उजाला
भगवान शिव को चढ़ाए जाने वाले बेलपत्र पर अगर ये दो शब्द लिख दें और एक मंत्र को पढ़ दें तो आपकी पूजा पूरी हो जाएगी। भगवान शिव को तीन पत्तियों वाले ही बेलपत्र चढ़ाएं और उनकी डंडी की गांठ भी तोड़ लें।
विज्ञापन

4 of 4
shivaratri
इसके बाद बेलपत्र को धोकर उस पर अष्टगंध या चंदन से ऊं नमः शिवाय या शिव या राम नाम लिखकर भोलेनाथ को चढ़ाएंगे तो वो बहुत प्रसन्न होंगे और आपकी हर इच्छा पूरी करेंगे। बेल पत्र चढ़ाते वक्त अगर आप नीचे लिखे मंत्र का उच्चारण करेंगे तो आपके तीन जन्मों के पाप का नाशन होगा।

त्रिदलं त्रिगुणाकारं त्रिनेत्रं त्रिधामुतम।
त्रिजन्म पाप संहार बिल्व पत्र शिवार्पणम्।।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें