फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी और अमिताभ बच्चन समेत 50 हस्तियों के देखने को मिलेंगे मोम के पुतले, ये होगी एंट्री फीस

Thu, 30 Nov 2017 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Madame Tussauds museum - फोटो : अमर उजाला
मोम के पुतले बनाने के लिए दुनियाभर में मशहूर मैडम तुसाद का 23वां और भारत में पहला संग्रहालय एक दिसंबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस में खुलने जा रहा है। भारत के इस पहले मैडम तुसाद संग्रहालय में 50 हस्तियों के पुतले देखने को मिलेेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
Madame Tussauds museum
इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमिताभ बच्चन, कपिल देव, आशा भोंसले और मिल्खा सिंह समेत कई हस्तियां शामिल हैं। मैडम तुसाद संग्रहालय में एक दिन में 400 लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
Madame Tussauds museum
एक व्यक्ति का टिकट 960 रुपये होगा। अगर उम्र 18 साल से कम है, तो उसे 760 का टिकट लगेगा। टिकट के लिए एडवांस बुकिंग की सुविधा फिलहाल नहीं है। संग्रहालय सुबह दस बजे से लेकर शाम साढ़े सात बजे तक खुलेगा।

4 of 5
Madame Tussauds museum
तुसाद संग्रहालय के भारत में महाप्रबंधक अंशुल जैन के मुताबिक, भारत की कई हस्तियों ने दुनिया के दूसरे संग्रहालयों में जगह बनाई है। भारत से बड़ी संख्या में लोग तुसाद संग्रहालय को देखने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Madame Tussauds museum
इसे देखते हुए अब इसे भारत में ही खोलने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि हमने हर क्षेत्र में सर्वे के बाद पब्लिक डिमांड के आधार पर पुतले बनाएं हैं। मैडम तुसाद संग्रहालय ने खेल जगत, गायक और अभिनेताओं समेत अलग-अलग क्षेत्रों की हस्तियों को लिया है। एक पुतले को बनाने में ढाई करोड़ रुपये तक का खर्च आता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें