फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रग्रहण 2019ः चंद्रग्रहण के बाद जरूर करें ये 8 काम, नहीं पड़ेगा बुरा असर

Mon, 21 Jan 2019 12:25 PM IST
kapil kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Lunar eclipse
21 जनवरी यानी आज साल का पहला चंद्र ग्रहण लगा हुआ है। इसे सुपर ब्लड वोल्फ मून भी कहा जा रहा है। ग्रहण के दौरान इस दिन चांद लाल रंग के साथ तांबे के रंग जैसा गहरा नजर आएगा।भारतीय समय के अनुसार यह चंद्रग्रहण पौष माह की पूर्णिमा तिथि पर 21 जनवरी की सुबह 9.04 मिनट से शुरू हो चुका है और इसका मोक्ष दोपहर 12 .21 मिनट पर होगा। हालांकि यह चंद्रग्रहण भारत में नहीं लगा है। चंद्रग्रहण के बाद ऐसे कई काम होते हैं जिन्हें करने से इसका प्रभाव कम होता है। जानिए क्या हैं वो 8 काम जो चंद्रग्रहण के बाद जरूर करने चाहिए....
विज्ञापन

2 of 5
Lunar eclipse
  • ग्रहण के बाद सबसे पहले स्नान करना चाहिए। नहाकर पूजा करनी चाहिए और उससे पहले कुछ भी खाना नहीं चाहिए। 
  • आपको हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि जो कपड़े ग्रहण के समय पहनें हों उसे कभी दोबारा न पहनें। यह बेहतर होगा कि आप ग्रहण वाले कपड़ों को दान कर दें।
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक
  • नहा-धोकर स्वच्छ होने के बाद सबसे पहला काम घर और अपने पूजा स्थान की सफाई का करें। देवी-देवताओं की की प्रतिमाओं पर गंगा छिड़कर उन्हें शुद्ध करें हो सके तो उनके कपड़े भी बदल दें।
  • पूरे घर की सफाई के बाद धूप अगरबत्ती से धुआं दिखाएं। 

4 of 5
सूर्य ग्रहण
  • पंडितों का मानना है कि ग्रहण के बाद भगवान शिव की पूजा बहुत फलदायी होती है। ये अगर आप मंदिर में जाकर करें तो लाभ होगा।
  • चंद्र ग्रहण के बाद अपने पितरों व पूर्वजों की याद में दान जरूर करें, ऐसा करने से बुरा प्रभाव खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाबा आरती की फाइल फोटो
  • ग्रहण का प्रभाव कम करना है तो मान्यता के अनुसार आप तीन सूखे नारियल और सवा किलो सतनाजा प्रातरू दान में दें या जल प्रवाह करें।
  • बता दें कि तुलसी का पौधा चंद्रग्रहण से प्रभावित होता है ऐसे में जानकारों का मानना है कि इसकी पूजा से पहले गंगाजल जरूर छिड़कें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें