पुलिस के मुताबिक नवीन और आरजू एक दूसरे से प्यार करते थे। इस बात की जानकारी होने पर लड़की पक्ष वाले शादी का प्रस्ताव लेकर नवीन के घर गए थे, लेकिन नवीन के परिवार वालों ने इंकार कर दिया।
विज्ञापन
जिस घर में लाया दुल्हन उसी में छुपा रखी थी प्रेमिका की लाश
2 of 10
नवीन के घर वालों ने बताया कि एक ही गांव के होने की वजह से दोनों का भाई-बहन का रिश्ता है और ऐसे में यह शादी संभव नहीं है। इसके बावजूद नवीन और आरजू एक दूसरे से मिलते रहे। इस बात की सूचना मिलने के बाद चार माह पहले दोनों परिवारों के बीच पंचायत हुई थी। जिसमें यह फैसला हुआ कि दोनों परिवार अपने-अपने बच्चों को समझाएंगे।
विज्ञापन
जिस घर में लाया दुल्हन उसी में छुपा रखी थी प्रेमिका की लाश
3 of 10
नवीन का पिता राजकुमार पहले ही एक युवक की हत्या के आरोप में जेल में बंद है। राजकुमार कुछ दिन पहले ही बेटे की शादी के लिए पेरोल पर जेल से बाहर आया है। उधर, आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है।
जिस घर में लाया दुल्हन उसी में छुपा रखी थी प्रेमिका की लाश
4 of 10
पुलिस का दावा है कि आरोपी ने आरजू की हत्या नांगल देवत गांव में करने की बात स्वीकार की है, लेकिन पुलिस इस बात का जवाब देने से कतरा रही है कि आरोपी छात्रा की हत्या करने के बाद उसके शव को घर लेकर क्यों आया। वह शव को हत्या करने वाले जगह पर भी फेंक सकता था। हालांकि पुलिस इस सवाल पर मामले की जांच किए जाने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ रही है।
विज्ञापन
जिस घर में लाया दुल्हन उसी में छुपा रखी थी प्रेमिका की लाश
5 of 10
आरजू के परिवार वालों ने आशंका जताई है कि आरोपी ने आरजू की हत्या अपने घर में की है और घटना में उसका पूरा परिवार शामिल है। आरजू की बहन पायल ने पुलिस के दावे को नकारते हुए बताया कि कोई भी व्यक्ति हत्या कहीं अन्य जगह पर कर शव को अपने घर क्यों लाएगा।
विज्ञापन
जिस घर में लाया दुल्हन उसी में छुपा रखी थी प्रेमिका की लाश
6 of 10
साथ ही उसने सवाल किया कि शादी वाले घर में आरोपी कार से बोरी में बंद कर शव को लाकर घर में छुपाता है और घर के किसी शख्स को इसकी खबर नहीं होगी। यह बात गले से नीचे नहीं उतर रही है। उसने आरोप लगाया कि पुलिस उसके परिवार वालों को बचा रही है। हालांकि जिला पुलिस उपायुक्त विजय सिंह का कहना है कि आरोपी की बातों का सत्यापन किया जा रहा है।
विज्ञापन
जिस घर में लाया दुल्हन उसी में छुपा रखी थी प्रेमिका की लाश
7 of 10
2 फरवरी को आरजू के गायब होने की शिकायत मिलने के बाद से पुलिस ने इस मामले की जांच में काफी लापरवाही बरती। घटना के दिन चार बजे से आरजू का मोबाइल फोन बंद था। पुलिस ने उसके फोन को सर्विलांस पर लगाकर लोकेशन जानने की कोशिश नहीं की। न ही उस कॉलेज में जांच के लिए पहुंची जहां से आरजू लापता हुई थी।
जिस घर में लाया दुल्हन उसी में छुपा रखी थी प्रेमिका की लाश
8 of 10
परिवार वालों ने ही 3 फरवरी को कॉलेज से आने के बाद नवीन पर शक जताया। लेकिन पुलिस ने उस दिन व उसके अगले दिन नवीन से पूछताछ नहीं की। 5 फरवरी को नवीन की शादी थी। पुलिस ने तीन दिन बाद छह फरवरी को नवीन को थाने बुलाया।
जिस घर में लाया दुल्हन उसी में छुपा रखी थी प्रेमिका की लाश
9 of 10
नवीन ने आरजू की हत्या कर दो लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर दी। नवीन से शादी की जिद करने वाली आरजू को उसने रास्ते से हटा दिया लेकिन जिस लड़की को शादी कर वह अपने घर लाया उससे वह काफी दूर चला गया।
जिस घर में लाया दुल्हन उसी में छुपा रखी थी प्रेमिका की लाश
10 of 10
नई नवेली दुल्हन की हाथों की मेंहदी का रंग अभी छूटा भी नहीं था कि उसके उपर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा। नवीन हत्या के आरोप में सलाखों के पीछे चला गया है। हत्या के आरोप में न्यूनतम उम्रकैद की सजा का प्रावधान है ऐसे में आरोपी ने अपने कृत्यों के चलते नवविवाहिता की भी जिंदगी दांव पर लगा दी है।