यस बैंक के हरियाणा रीजन के वाइस प्रेजीडेंट ज्योतिर्मय शर्मा के घर घुसे बदमाशों को शैलजा पकड़वा सकती थीं, लेकिन बेटे और सास की गर्दन पर बदमाशों के चाकू से वह डर गईं। (सभी फोटो : एस कुमार/अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद)
विज्ञापन
बेटे की गर्दन पर रख दी चाकू, इसलिए मैंने नहीं खोला मुंह
2 of 7
शैलजा ने बताया कि वारदात के दौरान पड़ोसी आंटी ने मेन गेट खुला देख डोर बेल बजाई थी, इससे बदमाशों को लगा कि वह पकडे़ जाएंगे। बदमाशों ने उनसे कहा कि बाहर जाओ, किसी को न तो अंदर आने देना और न ही शक होने देना। अगर चालाकी की तो बेटे और सास को मार डालेंगे। इसलिए उन्होंने आंटी को कुछ नहीं बताया। आंटी गेट बंद करने को कहकर चली गईं।
विज्ञापन
बेटे की गर्दन पर रख दी चाकू, इसलिए मैंने नहीं खोला मुंह
3 of 7
एसएचओ सिहानी गेट ने बताया कि परिवार से बदमाशों के हुलिए के बारे में जानकारी की गई। उन एटीएम से भी सुरागकशी की, जहां से बदमाशों ने पैसे निकालने की कोशिश की थी। जल्द खुलासा किया जाएगा। बता दें कि बृहस्पतिवार को दो नकाबपोश बदमाशों ने पॉश कालोनी लोहियानगर स्थित सी-ब्लॉक में यस बैंक के वाइस प्रेजीडेंट के घर में घुसकर लूट की थी।
बेटे की गर्दन पर रख दी चाकू, इसलिए मैंने नहीं खोला मुंह
4 of 7
आबिर बोला, मेरी पिस्टल देखकर भागे बदमाश अंकल : शुक्रवार सुबह हरियाणा से आए पिता से बात करते हुए तीन साल का आबिर पापा से बोला ‘मेरी पिस्टल देखकर बदमाश अंकल भागे हैं।’ उसने पापा को हाथ में खिलौने वाली पिस्टल लेकर भी दिखाई।
विज्ञापन
बेटे की गर्दन पर रख दी चाकू, इसलिए मैंने नहीं खोला मुंह
5 of 7
शुक्र है, बर्थडे में गई थी बेटी : वारदात के वक्त शैलजा की बेटी एंजिल (10) फ्रेंड के घर बर्थडे पार्टी में गई थी। मां का कहना है कि शुक्र है कि वह घर पर नहीं थी, वरना वह शोर मचा सकती थी, जिससे बदमाश हमला कर
विज्ञापन
बेटे की गर्दन पर रख दी चाकू, इसलिए मैंने नहीं खोला मुंह
6 of 7
चर्चा एटीएम से निकाली गई रकम, परिवार का इंकार : चर्चा है कि बदमाशों ने लूटे गए एटीएम कार्ड के जरिए एटीएम से रकम निकाली है। हालांकि पुलिस और परिवार का दावा है कि रकम नहीं निकली।