कड़कड़डूमा जिला अदालत में बुधवार को चार बदमाशों ने कोर्ट रूम में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। हमले में छेनू को पेशी के लिए साथ आए एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। कोर्ट में सुनवाई कर रहे जज बाल-बाल बचे। हमलावरों को वकीलों व पुलिसकर्मियों ने मौके पर ही पकड़ लिया। (सभी फोटो: ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली)
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए कैसे नाबालिगों ने अंजाम दिया 'शूटआउट एट कोर्ट'
2 of 15
पुलिस के मुताबिक सुबह करीब साढे़ ग्यारह बजे तीन नाबालिगों समेत चार हमलावरों ने सीलमपुर के बदमाश इरफान उर्फ छेनू पहलवान पर कोर्ट में हमला कर दिया।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए कैसे नाबालिगों ने अंजाम दिया 'शूटआउट एट कोर्ट'
3 of 15
हमलावरों ने छेनू को तीन गोलियां मारीं। हमले में दिल्ली पुलिस की थर्ड बटालियन में तैनात सिपाही रामकंवर मीणा की छाती में भी गोली लगी, जिससे उसकी मौत हो गई।
तस्वीरों में देखिए कैसे नाबालिगों ने अंजाम दिया 'शूटआउट एट कोर्ट'
4 of 15
छेनू को गंभीर हालत में मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कोर्ट में मौजूद वकीलों व पुलिसकर्मियों ने वारदात के बाद भाग रहे बदमाशों को कोर्ट में ही पकड़ लिया। इसके बाद इनकी जमकर धुनाई की गई।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए कैसे नाबालिगों ने अंजाम दिया 'शूटआउट एट कोर्ट'
5 of 15
इनमें से दो को दिल्ली पुलिस के एक एसआई फैजान गनी ने पकड़ा तो दो को बार सचिव डीडी पांडेय ने अन्य वकीलों के साथ पकड़ा।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए कैसे नाबालिगों ने अंजाम दिया 'शूटआउट एट कोर्ट'
6 of 15
एक रिवाल्वर व देसी कट्टा कोर्ट की सीढ़ियों पर छोड़ मिला। राजधानी के इतिहास में पहली बार कोर्ट रूम के अंदर इस तरह की घटना हुई।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए कैसे नाबालिगों ने अंजाम दिया 'शूटआउट एट कोर्ट'
7 of 15
बताया जा रहा है हमलावर दक्षिणपुरी व अंबेडकर इलाके के रहने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक गत वर्ष इन हमलावरों ने ही दक्षिणपुरी में सरे बाजार एक नाबालिग को चाकुओं से गोदकर मार दिया था।
तस्वीरों में देखिए कैसे नाबालिगों ने अंजाम दिया 'शूटआउट एट कोर्ट'
8 of 15
पांचवीं मंजिल पर कोर्ट नंबर 73 में रोज की तरह मुकदमों की सुनवाई चल रही थी। महानगर दंडाधिकारी सुनील गुप्ता कोर्ट में मौजूद थे। कोर्ट के बाहर वकील व आम लोग थे।
तस्वीरों में देखिए कैसे नाबालिगों ने अंजाम दिया 'शूटआउट एट कोर्ट'
9 of 15
इन लोगों में हमला करने वाले लड़के भी थे। भजनपुरा थाने में 2010 में दर्ज किसी मामले में इरफान उर्फ छेनू को कोर्ट में पेश किया जाना था। थर्ड बटालियन का सिपाही उसे लॉकअप से लेकर कोर्ट रूम में गया था।
तस्वीरों में देखिए कैसे नाबालिगों ने अंजाम दिया 'शूटआउट एट कोर्ट'
10 of 15
हमलावर शायद उसके साथ कोर्ट तक गए या पहले से वहां मौजूद थे। कुछ लोगों का कहना है कि हमलावर शायद छेनू को पहचानते नहीं थे। उसके केस की आवाज लगने तक वह कोर्ट रूम के बाहर रहे।
तस्वीरों में देखिए कैसे नाबालिगों ने अंजाम दिया 'शूटआउट एट कोर्ट'
11 of 15
सुबह करीब साढे़ ग्यारह बजे जब उसके केस की आवाज लगी तो वह कोर्ट रूम में गए और एक रिवॉल्वर व एक देशी कट्टे से गोलियां चला दीं।
तस्वीरों में देखिए कैसे नाबालिगों ने अंजाम दिया 'शूटआउट एट कोर्ट'
12 of 15
फायरिंग के दौरान हमलावरों ने सात गोलियां चलाईं। जिनमें से तीन गोली छेनू को, एक-या दो गोली रामकंवर को, एक गोली फर्श पर लगीं। वहां मौजूद नायब कोर्ट ने जज को बचाकर वहां से निकाला।
तस्वीरों में देखिए कैसे नाबालिगों ने अंजाम दिया 'शूटआउट एट कोर्ट'
13 of 15
सूत्रों के मुताबिक एक गोली उनकी कुर्सी पर भी लगी है। जानकारों के मुताबिक इरफान उर्फ छेनू को रोहिणी जेल के हाई रिस्क सेल में रखा गया है। वहीं से पुलिस उसे कड़कड़डूमा कोर्ट में पेश करने लाई थी।
तस्वीरों में देखिए कैसे नाबालिगों ने अंजाम दिया 'शूटआउट एट कोर्ट'
14 of 15
उसका परिवार मूल रूप से मेरठ खरखौदा का रहने वाला है। सीलमपुर इलाके में छेनू का आतंक है और उस पर अपहरण, फिरौती, रंगदारी, हत्या की कोशिश व हत्या समेत करीब दो दर्जन मामले दर्ज हैं।