फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए हाईप्रोफाइल रामलीला में असरानी और गजेंद्र की लीला

Tue, 13 Oct 2015 05:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
इस बार फिल्मी और टीवी पर्दे पर अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके कई कलाकार रामलीला के मंच पर नजर आएंगे। इसमें असरानी और गजेंद्र चौहाव भी शामिल है। नवरात्र पर राजधानी में सैकड़ों छोटे- बड़ी रामलीला का आयोजन किया जाता है।  उत्तर जिले में ही 141 जगहों पर रामलीला का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन

देखिए हाईप्रोफाइल रामलीला में असरानी और गजेंद्र की लीला

2 of 6
राजधानी में आतंकी खतरे को देखते हुए इस बार रामलीला के आयोजन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। बड़े रामलीला स्थलों की सुरक्षा सहायक पुलिस आयुक्त के जिम्मे होगी। लालकिला परिसर के तीन और रामलीला मैदान में होने वाले रामलीला का आयोजन व्यापक तौर पर किया जाता है।
विज्ञापन

देखिए हाईप्रोफाइल रामलीला में असरानी और गजेंद्र की लीला

3 of 6
इन रामलीला में फिल्म और टेलीविजन कलाकार भी शामिल होते हैं। पुलिस ने इन जगहों पर अभेद्य सुरक्षा करने का फैसला किया है। सभी रामलीला स्थलों पर बड़े-बड़े मचान बनाए हैं, जिस पर दिल्ली पुलिस के कमांडो तैनात होंगे। आयोजन स्थल के भीतर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। इनके कंट्रोल रूम बनाए है।

देखिए हाईप्रोफाइल रामलीला में असरानी और गजेंद्र की लीला

4 of 6

आयोजन स्थल के एक किलोमीटर के दायरे में पुलिस लगातार गश्त करेगी। सभी आयोजन स्थल पर डोर मेटल डिटेक्टर लगाए हैं। यहां आने वाले सभी लोगों जांच के बाद ही अंदर जाने की अनुमति होगी। साथ ही प्रतिदिन पूरे स्थल की चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया सुरक्षा के मद्देनजर आयोजकों के साथ बैठक की गई।

विज्ञापन

देखिए हाईप्रोफाइल रामलीला में असरानी और गजेंद्र की लीला

5 of 6
जिसमें कहा गया है कि किसी भी आयोजन स्थल पर ओपन स्पेस नहीं होगा। आयोजकों को हर हाल में पौने बारह बजे तक रामलीला के मंचन को समाप्त करना होगा। इन स्थलों पर आग वाले खेल पर पाबंदी होगी। तकनीकी जांच के बाद ही आयोजन स्थल पर झूले लगाए जाएंगे। आग से निपटने के लिए आयोजकों को विशेष प्रबंध करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए हाईप्रोफाइल रामलीला में असरानी और गजेंद्र की लीला

6 of 6
आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए आयोजन स्थल तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देश दिया गया है कि छोटे से छोटे मामले की जानकारी होने पर इसकी सूचना आला अधिकारियों को दी जाए। साथ ही आला अधिकारियों को सभी मामले गंभीरता से लेने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें