फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरेंः सड़क से लेकर घरों तक में मना भाजपा की जीत का जश्न, मोदीमय हुई दिल्ली

Thu, 23 May 2019 08:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
bjp celebration - फोटो : अमर उजाला
नून रोटी खाएंगे, मोदी जी को जिताएंगे, ठीक है...। बृहस्पतिवार को हरेक भाजपा कार्यकर्ता की जुबान पर यही गाना था। भाजपा कार्यकर्ताओं में सुबह से ही जबरदस्त बेसब्री देखने को मिली। मतगणना शुरू होने के करीब डेढ़ घंटे के भीतर जैसे ही रुझान आने शुरू हुए, भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली की सड़कों पर उतर आए। डीडीयू मार्ग स्थित भाजपा मुख्यालय से लेकर पंडित पंत मार्ग स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय तक होली और दिवाली मानते दिखाई दिए। राहगीरों का मुंह मीठा कराया और आतिशबाजी के साथ ढोल नगाड़ों पर जमकर नाचते दिखे। 
विज्ञापन

2 of 10
bjp celebration - फोटो : विवेक निगम
दोपहर तक जहां भाजपा कार्यालय में राजधानी दिल्ली रंग और गुलाल से सराबोर हुई। वहीं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यालय पर सन्नाटा पसरा रहा। दिल्ली की सड़कों पर हर ओर गुलाब ही गुलाब नजर आया।
विज्ञापन

3 of 10
bjp celebration - फोटो : विवेक निगम
हर हर मोदी, मोदी अगेन, चौकीदार प्योर है जैसे नारे कार्यकर्ताओं ने खूब लगाए। कार्यकर्ताओं की बढ़ती भीड़ के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भाजपा मुख्यालय पहुंचे तो उनका भव्य स्वागत हुआ।

4 of 10
bjp celebration - फोटो : विवेक निगम
फूलों की बारिश के बीच शाह ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। वहीं कार्यालय में जीत का जश्न मनाते हुए दिल्ली बीजेपी ने 7 किलो लड्डू का केक काटा।
विज्ञापन

5 of 10
bjp celebration - फोटो : विवेक निगम
इसके अलावा भी केक काटने का सिलसिला काफी देर तक चलता रहा। उधर चांदनी चौक इलाके में भाजपा के प्रवीण कपूर ने बादाम और पिस्ता से बनी कमल रुपी बर्फी से व्यापारियों का मुंह मीठा कराया। 
विज्ञापन

6 of 10
bjp celebration - फोटो : विवेक निगम
कई घरों में मोदी के नाम का केक काटा 
केवल भाजपा कार्यालय ही नही बल्कि कई समर्थकों ने घरों में मोदी के नाम का केक भी काटा गया। पूर्वी यमुना विहार निवासी आरएस कंबोज ने पूरे परिवार के साथ केक काटा। टीवी पर रूझान देखने के बाद 63 वर्षीय आरएस कंबोज विशेष ऑर्डर के जरिए केक खरीदकर लाए और पूरे परिवार के साथ उन्होंने पीएम मोदी को भारी बहुमत मिलने पर जश्न मनाया।
विज्ञापन

7 of 10
bjp celebration - फोटो : विवेक निगम
देर रात तक चलता रहा जश्न 
दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न देर रात तक चलता रहा। जीत के बाद सभी प्रत्याशियों ने भाजपा के शीर्ष नेताओं का मुख्यालय में आकर मुंह मीठा कराया। वहीं रात तक प्रदेश कार्यालय और भाजपा मुख्यालय में ढोल नगाड़े बजते दिखाई दिए। इस बीच यातायात की समस्या भी काफी देखने को मिली। दिल्ली में शाम के वक्त कई इलाकों में वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ा। 

8 of 10
bjp celebration - फोटो : विवेक निगम
लोकसभा चुनाव के नतीजों पर युवाओं की प्रतिक्रिया
नई दिल्ली। दिल्ली लोकसभा चुनाव के बृहस्पतिवार को आए नतीजों पर युवाओं ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को एक और मौका मिलना ही चाहिए था। लोकसभा के नतीजे हमारे देश में राजनीति और लोकतंत्र की दिशा बदलने वाले हैं।

9 of 10
bjp celebration - फोटो : विवेक निगम
बेशक नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार बनेगी। यदि जाति, धर्म, युद्ध, राष्ट्रवाद के मुद्दों पर सरकार बनी है तो उसका बेरोजगार युवा के जीवन पर क्या असर होगा? जो सरकार बनने जा रही है उसे अपनी पार्टी के बजाय देश के लोगों को मजबूत करने पर ध्यान होगा।
-आशी सक्सेना

देश के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कोई दूसरा मजबूत नेता ही नहीं है। कांग्रेस सालों तक सत्ता में रही है। भाजपा को एक और मौका मिलना चाहिए था। इससे देश को मजबूती मिलेगी। भाजपा को देश के विकास और रोजगार की दिशा में काम करना चाहिए। तभी देश की तरक्की होगी।
-भरत
विज्ञापन

10 of 10
bjp celebration - फोटो : विवेक निगम
इस चुनाव भारत की राजनीति में बड़ा बदलाव लाया है। ये पहला ऐसा चुनाव है जो मुद्दों पर नहीं लड़ा गया। आगे आने वाली राजनीति पर इसका असर पड़ेगा और जनता को खामियाजा भुगतना पड़ेगा। मुझे ऐसी सरकार से उम्मीद थी कि मतभेदों का सम्मान कर लोगों का सही नेतृत्व करे।
-मानवी

देश में ईमानदार सरकार की जरूरत थी। मुझे लगता है कि मोदी के नेतृत्व में ईमानदार सरकार मिल पाएगी। मैं भाजपा का समर्थक नहीं हूं, पर फिलहाल कोई और मजबूत नेता नहीं है। मेरे साथ-साथ अन्य युवाओं को इन नतीजों से यहीं लगता है कि भाजपा को एक मौका और मिलना चाहिए था।
-पराग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें