फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में भाजपा क्यों नहीं खोल रही अपने पत्ते, वजह आप-कांग्रेस 'गठबंधन' या कुछ और?

Tue, 16 Apr 2019 12:55 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अमित शाह - फोटो : सोशल मीडिया
एक ओर जहां राजनीतिक पार्टियां पूरे देश में जोर-शोर से चुनाव प्रचार कर अपनी जीत को हर तरह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही हैं। वहीं दिल्ली में चुनाव के लिए अब 25 से भी कम दिन बचे हैं लेकिन यहां सत्तासीन पार्टी भाजपा ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। एक ओर जहां आप-कांग्रेस गठबंधन को लेकर असमंजस में है, वहीं भाजपा उम्मीदवारों की घोषणा ही नहीं कर रही। आखिर इसके पीछे क्या कारण है। कई लोग इसकी वजह आप-कांग्रेस का गठबंधन तय न हो पाना बता रहे हैं। हालांकि भाजपा एक हफ्ते पहले ही उम्मीदवारों के दो पैनल तैयार कर चुकी है लेकिन वह औपचारिक घोषणा क्यों नहीं कर रही जानिए इसके पीछे की असल वजह.... 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दिल्ली की सात सीट के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों का पैनल एक हफ्ता पहले ही तैयार कर लिया है। अपने उम्मीदवार घोषित करने के लिए पार्टी बीते एक हफ्ते से कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन को ले कर चल रहे सियासी ड्रामे का पर्दा गिरने का इंतजार कर रही है। पार्टी ने गठबंधन होने या न होने की स्थिति में अलग-अलग सीटों पर अलग अलग नाम तय कर रखे हैं। ऐसे में पार्टी उम्मीदवारों की सूची जारी करने से पहले थोड़ा इंतजार कर सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक हमारी दिलचस्पी यह जानने में है कि आप और कांग्रेस साथ साथ चुनाव मैदान में उतरते हैं या नहीं। अगर तस्वीर साफ होने में देर हुई तो पार्टी टुकड़ों में उम्मीवार घोषित कर सकती है।

4 of 5
इस कड़ी में उन सीटों पर उम्मीदवार घोषित किया जा सकता है, जहां किसी तरह की माथापच्ची नहीं करनी। उक्त नेता के मुताबिक पार्टी के पास उम्मीदवारों की फौज है। हमें यह तय करना है कि कौन सा उम्मीदवार किसी सीट के खांचे पर फिट बैठेगा। पार्टी की पहली कोशिश विपक्ष की ओर से पत्ता खुलने की होगी। अगर ज्यादा देरी हुई तो पार्टी सभी सीटों पर भी उम्मीदवार घोषित कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : ट्विटर
जहां तक उम्मीदवारों का सवाल है तो पैनल में सातों सांसदों के नाम शामिल है। हालांकि इनमें से केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन और रमेश विधूड़ी का ही फीडबैक अच्छा है। इसके अलावा आईपीएस अधिकारी दीपक मिश्रा, केंद्रीय मंत्री विजय गोयल, क्रिकेटर गौतम गंभीर, यूपी में सांसद रहे अशोक प्रधान सहित एक दर्जन दिग्गजों के नाम पैनल में शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें