फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये पहली बार नहीं जब भिड़े जया प्रदा और आजम खान, वो 5 मौके जब उजागर हुई रिश्तों की कड़वाहट

Mon, 15 Apr 2019 03:14 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आजम खान जया प्रदा - फोटो : अमर उजाला
कभी समाजवादी पार्टी की नेता रहीं जया प्रदा लोकसभा चुनाव 2019 से पहले ही भाजपा में शामिल हो गईं। भाजपा में शामिल होने के बाद वह रामपुर से चुनाव लड़ रही हैं। रामपुर से उनके मुख्य विरोधी सपा नेता आजम खान हैं। आजम खान इन दिनों जया प्रदा पर एक बेहद ही अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए चर्चा में हैं। यही नहीं इसके लिए आजम खान पर एफआईआर भी दर्ज हो गई है। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब दोनों नेताओं के बीच तल्खी देखने को मिली हो। आगे पढ़िए 2004 और 2009 में रामपुर से लोकसभा सांसद रह चुकीं जया प्रदा और आजम के बीच के वो 5 किस्से जब जया प्रदा और आजम खां के रिश्तों में जबरदस्त तल्खी देखने को मिली...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
जया प्रदा और आजम खान - फोटो : अमर उजाला
पहला मौका, 2009 के लोकसभा चुनाव में रामपुर सीट पर देखने को मिला। जब आजम फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा से नाराज हुए। उस वक्त आजम खां सपा से बाहर हो गए थे। 2009 के चुनाव प्रचार के दौरान वे खुलकर बगावत पर उतर आए। बोले थे- इनका क्या? आई हैं और चुनाव के बाद अपने पेशे में चली जाएंगी। हालांकि इस चुनाव में आजम के विरोध के बाद भी जया प्रदा जीत गई थी। उन्होंने आजम खां से जान को खतरा बताया था। 
विज्ञापन

3 of 6
अमर सिंह के साथ जया प्रदा
एक अन्य मौका तब सामने आया जब जया प्रदा ने बताया कि 'मेरे जीवन में कई लोगों ने मेरी मदद की है। अमर सिंह उनमें से एक थे। बात उस वक्त की है जब अमर सिंह डायलिसिस पर थे और उनके साथ मेरी तस्वीरों को गलत तरीके से फैलाया गया। मैं रो रही थी और कह रही थी कि अब मुझे और नहीं जीना है, मैं आत्महत्या करना चाहती हूं। डायलिसिस से आने पर सिर्फ अमर सिंह जी मेरे साथ खड़े हुए, मेरा समर्थन किया।' 

4 of 6
जया प्रदा
जया प्रदा ने साल 2009 चुनाव में आजम खां पर अश्लील तस्वीरें फैलाने का आरोप लगाया था। जया प्रदा की यह पीड़ा पद्मावत फिल्म देखने के दौरान उभर आई। उन्होंने ट्विटर पर इसे साझा किया। उन्होंने लिखा है, जब मैं पद्मावत देख रही थी तो खिलजी के कैरेक्टर ने मुझे आजम खां की याद ताजा करा दी। जब मैं चुनाव लड़ रही थी तो उन्होंने उसी तरह मुझे परेशान किया। बता दें कि आजम खां वही नेता हैं जो जया प्रदा को रामपुर लेकर आए थे। 
विज्ञापन

5 of 6
jaya prada
पिछले साल मार्च में आजम खां ने जया प्रदा की टिप्पणी का जवाब अपने हिसाब से दिया। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा- पद्मावत बनी है। सुना है खिलजी का किरदार काफी बुरा है। खिलजी के आने से पहले ही पद्मावती इस दुनिया से चली गई थी। लेकिन एक महिला, नाचने वाली ने मेरे बारे में टिप्पणी की है। बताइए, अगर मैं नाचने गाने वाली के मुंह नहीं लगता। अगर मैं उनके मुंह लगूंगा तो सियासत कैसे करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अलवर पहुंची जयाप्रदा - फोटो : amar ujala
पिछले साल अक्टूबर में ही अमर सिंह ने भी 'मी टू' को लेकर फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा और यूपी के पूर्व मंत्री आजम खां पर ऐसी बात कह दी थी, जिस पर बखेड़ा खड़ा हो गया था। नेताओं पर लग रहे आरोपों को लेकर अमर सिंह ने कहा कि अगर फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा 'मी टू' कह दें तो आजम खां को जेल जाना पड़ सकता है। इसके बाद बोले, 'मी टू' मामलों की सही जांच के बाद कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसे तो कोई मुझे भी फंसा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें