दिल्ली में आयुष्मान भारत का प्रचार करेंगी सपना चौधरी
हरियाणा की मशहूर कलाकार सपना चौधरी को लेकर भी खबर मिली है कि अगले सप्ताह से दिल्ली में शुरू होने वाले आयुष्मान मार्च में वे स्टार प्रचारक होंगी। सोमवार से शनिवार तक दिल्ली के 13 हजार 800 बूथों के अलावा शॉपिंग मॉल्स, मेट्रो स्टेशन, बस स्टैंड, मुख्य बाजार इत्यादि इलाकों में जाकर भाजपा आयुष्मान भारत योजना को दिल्ली में रोके जाने का प्रचार करेगी।