हरियाणा की मशहूर कलाकार सपना चौधरी के साथ दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी की मुलाकात को लेकर जहां चर्चाएं जोरों पर हैं। वहीं एक और हस्ती को लेकर भाजपा पार्टी में चर्चाएं शुरु हो रही हैं। हालांकि इस हस्ती की पहचान अब तक सार्वजनिक नहीं हुई है, लेकिन बताया जा रहा है कि जल्द ही करोड़ों लोगों के पसंदीदा इस कलाकार के भाजपा से जुड़ने की औपचारिक घोषणा भी हो सकती है। वहीं इससे सबसे बड़ा झटका आम आदमी पार्टी को लगने की उम्मीद है।