सपना चौधरी
- फोटो : सपना के फेसबुक प्रोफाइल से
गौरतलब है कि बीते साल जब सपना कांग्रेस दफ्तर गई थीं तो भाजपा सांसद अश्विनी चोपड़ा ने कहा था कि, 'कांग्रेस में ठुमके लगाने वाले जो हैं, वो ही ठुमके लगाएंगे, ये उनको देखना है कि ठुमके लगाने हैं या चुनाव जीतना है।' इस पर सपना चौधरी ने कहा था, 'जो सांसद ने कहा है, वह उनकी मानसिकता को दर्शाता है। मैं इसके साथ खुश हूं, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अश्विनी चोपड़ा एक वरिष्ठ व्यक्ति हैं और वह उनसे माफी मांगने के लिए नहीं कहेंगी।'