फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील टिप्पणी पर बोलीं जया, क्या मैं मर जाऊं? योगी बोले-आजम जैसों के लिए है एंटी स्क्वायड

Tue, 16 Apr 2019 05:21 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
1 of 5
जया प्रदा और आजम खान - फोटो : अमर उजाला
आजम खां के विवादित बोल पर भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा ने कहा है कि इसमें नई बात क्या है। इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना तो आजम खां की आदत है, अगर वह इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो नई बात हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणी से वह डरने वाली नहीं, रामपुर में डटकर रहेंगी, चुनाव लड़ेंगी।  आजम खां का विवादस्पद बयान सामने आने के बाद जयाप्रदा ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा है कि आजम ने हद पार कर दी है। मैंने उन्हें अपना भाई माना, लेकिन अब मेरे लिए वह कुछ नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आजम खां चुनाव लड़ने पर रोक लगाई जानी चाहिए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जया प्रदा - फोटो : file photo
जया ने आगे कहा कि लोकतंत्र में क्या इसी तरह की भाषा का इस्तेमाल किया जाता है। क्या इसी तरह से महिलाओं को सम्मान दिया जाएगा। मैंने तो आजम खां के प्रति कभी कोई अभद्र बात नहीं कही, मैंने क्या किया है जो वह इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। क्या मैं मर जाऊं। जयाप्रदा ने कहा कि 2009 में भी आजम खां ने इसी तरह की भाषा का इस्तेमाल किया था। उस वक्त भी मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव चुप्पी साधे रखे। सोमवार को जब आजम ने उन पर टिप्पणी की थी तो अखिलेश यादव भी मौजूद थे। 
विज्ञापन

3 of 5
जया प्रदा - फोटो : self
जया ने कहा कि मैंने अखिलेश को हमेशा अपना छोटा भाई माना है, लेकिन वह भी कुछ नहीं बोल रहे हैं। जयाप्रदा ने कहा कि मेरा साथ अमर सिंह ने दिया। इस वजह से ही उनको पार्टी (सपा) से निकाला गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा नेता आजम खां के जयाप्रदा को लेकर दिए बयान की कड़ी निंदा की है। कहा, आजम खां जैसे लोगों के लिए ही उनकी सरकार ने एंटी रोमियो स्क्वायड बनाया है। इसके साथ ही योगी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती पर भी निशाना साधा। उन्होंने आजम के बयान पर अखिलेश व मायावती को अपनी राय बताने को भी कहा है। 

4 of 5
आजम खान जया प्रदा - फोटो : अमर उजाला
वहीं, जयाप्रदा ने आजम के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उनके घर में मां-बेटियां नहीं हैं, जो वह ऐसा बयान दे रहे हैं। योगी ने कहा कि आजम के शर्मनाक बयान के बावजूद अखिलेश और मायावती दोनों चुप हैं। आजम का बयान समाजवादी पार्टी की सोच को दर्शाता है। इस बयान पर मायावती की चुप्पी दर्शाती है कि वह सत्ता के लिए कुछ भी करने और सहने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उधर, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर आजम की निंदा की है। साथ ही मुलायम सिंह यादव से आजम के खिलाफ  कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने ट्वीट में अखिलेश व डिंपल यादव को भी टैग किया है। वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने ट्वीट कर कहा कि जयाप्रदा पर आजम की टिप्पणी अपमानजनक है। उम्मीद करता हूं कि चुनाव आयोग व अखिलेश यादव इसका संज्ञान लेंगे और आजम के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें