लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की प्रदेश की आठ सीटों पर हेमा मालिनी व राज बब्बर समेत कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर है। नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा और फतेहपुर सीकरी में होने वाले चुनाव में 87 उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य दांव पर है। फतेहपुर सीकरी में सबसे अधिक 15 और नगीना में सबसे कम 7 प्रत्याशी मैदान में हैं। 1.40 करोड़ मतदाता 18 अप्रैल को इन उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। नगीना सुरक्षित सीट से भाजपा के डॉ. यशवंत सिंह, बसपा के गिरीश चंद्र और कांग्रेस की ओमवती देवी के बीच मुकाबला है। वोटिंग के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।