दिल्ली में लोकसभा चुनाव 2019 के तहत मतदान छठे चरण में यानी 12 मई को डाले जाएंगे। आज दिल्ली में नामांकन का आखिरी दिन है और आज क्रिकेटर से राजनेता बने गौतम गंभीर अपनी राजनीति की औपचारिक शुरुआत कर रहे हैं। गंभीर को भाजपा ने पूर्वी दिल्ली से टिकट दिया है। उन्होंने आज अपना नामांकन दाखिल किया।