प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी सपना से मुलाकात की पुष्टि कर दी है। उनका कहना है कि सपना एक अच्छी कलाकार हैं और कलाकार होने के नाते ही वे सपना से मिले हैं। तिवारी ने यह भी कहा कि वे जल्द ही एक अच्छी खबर देने वाले हैं। उनका इशारा संभवत: सपना को भाजपा में शामिल कराने को लेकर था। दूसरी तरफ, सपना ने हालांकि भाजपा में शामिल होने के मसले पर कुछ नहीं कहा, लेकिन मनोज तिवारी के साथ-साथ प्रियंका गांधी की भी तारीफ कर दी।